WWE Superstar 'महाभारत के भीम' ने CWG 2022 में मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को दिया खास संदेश

Pankaj
WWE सुपरस्टार सौरव गुर्जर ने CWG 2022 में पदक जीतने वालों को दिया संदेश
WWE सुपरस्टार सौरव गुर्जर ने CWG 2022 में पदक जीतने वालों को दिया संदेश

Saurav Gurjar: WWE में इस समय भारतीय रेसलर सौरव गुर्जर उर्फ सांगा (Saurav Gurjar Aka Sanga) जबरदस्त काम कर रहे हैं। NXT ब्रांड में उन्हें पुश दिया जा रहा है और इसका फायदा वो उठा रहे हैं। इस समय कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) भी चल रहे हैं। भारतीय एथलीट्स ने गजब का प्रदर्शन किया है और अभी तक 13 मेडल आ चुके हैं। खैर सौरव गुर्जर ने भी भारतीय एथलीट्स की तारीफ की हैं और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। गुर्जर ने इससे पहले जब भारतीय दल CWG के लिए रवाना हुआ था तब भी शुभकामनाएं देते हुए कहा था कि परिणाम की चिंता किए बिना खेलो।

सौरव गुर्जर इस समय अमेरिका में है लेकिन उनकी नजरें हमेशा भारत में होने वाली गतिविधियों पर रहती हैं। किसी भी अच्छे कार्य, त्यौहार के अवसर पर वो भारतीय फैंस को अपना संदेश देते रहते हैं। ये बात तो सभी को पता है कि गुर्जर हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। आए दिन कोई ना कोई पोस्ट वो शेयर करते रहते हैं, कुछ पोस्ट इतनी खास होती है कि फैंस के दिल को छू जाती है।

सौरव ने इस बार भी भारतीय एथलीट्स को लेकर एक खास पोस्ट किया और फैंस को ये बहुत पसंद आया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा,

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय दल के सभी खिलाड़ी बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। पदक विजेता सभी खिलाड़ियों को बधाई और जो खिलाड़ी अभी पदक की दौड़ में है उनको अग्रिम शुभकामनाएं। जय हिंद।

सौरव हमेशा अपनी पोस्ट के अंत में जय हिंद लिखते हैं और ये बात सभी भारतीय पैंस पसंद करते हैं। मेन रोस्टर में काम कर रहे वीर महान भी हमेशा अपनी पोस्ट के अंत में हर-हर महादेव लिखते हैं। इससे साफ पता चलता है कि इन सुपरस्टार्स का देश के प्रति प्रेम कितना है।

WWE NXT में सौरव गुर्जर का शानदार प्रदर्शन

NXT में जब सौरव गुर्जर ने नए गिमिक के साथ डेब्यू किया था तो शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। शुरुआती मैचों में गुर्जर को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि कुछ हार के बाद उनका समय बदल गया और अब वो हर मैच में जीत हासिल कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि WWE ने उनके लिए प्लान बदल दिया है।

इस समय भी वो एक खास स्टोरीलाइन में शामिल है। पिछले दो महीने से उन्हें एक भी हार का सामना नहीं करना पड़ा है। जीत के बाद वो जश्न भी पुष्पा स्टाइल में मनाते हैं। उनकी ये खूबी और भी दिल को छू जाती है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं