Saurav Gurjar: WWE सुपरस्टार सौरव गुर्जर (Saurav Gurjar) उर्फ़ सांगा (Sainga) ने हाल ही में भारत की बड़ी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें बधाई दी है। दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्व कप में मैच हुआ था। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बड़ी जीत दर्ज की। इसी पर सांगा ने खुशी जताई।WWE सुपरस्टार सांगा ने भारतीय टीम की पाकिस्तान पर जीत को लेकर दी प्रतिक्रियाटी-20 विश्व कप में भारत की शुरुआत धमाकेदार तरीके से हुई है। दरअसल, उन्होंने पाकिस्तान को प्रतियोगिता में अपने पहले मैच के अंदर हरा दिया है। इसी के साथ उन्होंने महत्वपूर्ण अंक हासिल किए और पिछले वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला भी ले लिया। आपको बता दें कि यह मुकाबला आखिरी गेंद तक गया।विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने मैच में धमाकेदार प्रदर्शन किया। आखिरी गेंद पर भारत को 1 रन की जरूरत थी और रविचंद्रन अश्विन ने जबरदस्त शॉट लगाकर टीम को जीत दिलाई। इस ऐतिहासिक जीत को लेकर सभी भारतीय प्रशंसक बहुत ज्यादा खुश दिखाई दे रहे थे। साथ ही भारतीय WWE सुपरस्टार सांगा ने इसी को लेकर ट्वीट किया। इसमें उन्होंने कहा,"धन्यवाद भारत के शेरों, देश के लिए दीपावली पर इससे अच्छा उपहार और कोई नहीं था। जय हिंद"WWE में सांगा के नाम से मशहूर सौरव गुर्जर का मानना है कि भारत के लिए यह जीत दिवाली के उपहार की तरह है। उन्होंने साफ तौर पर अपनी खुशी जाहिर की है। यह रहा सांगा का ट्वीट:Saurav Gurjar@Sanga_WWEधन्यवाद भारत के शेरों, देश के लिये दीपावली पर इस से अच्छा उपहार और कोई नहीं था। जय हिंद#INDvPAK #T20worldcup2240124धन्यवाद भारत के शेरों, देश के लिये दीपावली पर इस से अच्छा उपहार और कोई नहीं था। 🙏 जय हिंद🇮🇳#INDvPAK #T20worldcup22 https://t.co/cCPSeL6ZaUआपको बता दें कि भारत के लिए इस जीत के साथ विश्व कप में आगे बढ़ने का रास्ता थोड़ा आसान हो गया है। उनके ग्रुप में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका ही दो ऐसी टीमें हैं, जो उन्हें कड़ी टक्कर दे सकती थी। इसमें से भारत ने एक को हरा दिया है। ऐसे में अगर भारतीय टीम लगातार जीत दर्ज करने में सफल रहेगी, तो आगे के लिए क्वालिफिकेशन आसान हो जाएगा। खैर, देखना होगा कि भारत का यह प्रदर्शन जारी रहता है या नहीं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।