Sanga: WWE के भारतीय सुपरस्टार सौरव गुर्जर (Saurav Gurjar) उर्फ सांगा (Sanga) ने हाल ही में स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर एक जबरदस्त वीडियो पोस्ट की। उन्होंने इस वीडियो में सभी को शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने अपने फैंस को एक संदेश दिया और भारत के बाहर रहने वाले लोगों को भी अहम सलाह दी। भारतीय WWE सुपरस्टार ने फैंस को स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर दिया बहुत ही अहम संदेश उन्होंने इंस्टाग्राम पर लगभग 4 मिनट लंबी वीडियो पोस्ट की और इस दौरान उन्होंने कई चीज़ों को लेकर बात की। मौजूदा NXT स्टार ने कहा, "नमस्ते दोस्तों मैं हूँ आपका अपना सौरव गुर्जर, 15 अगस्त जो बहुत ही खास है क्योंकि यह 75वां स्वतंत्रता दिवस है। इसी वजह से आपको 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं।"उन्होंने आगे बताया कि यह लाइन बोलना आसान रहता है। हालांकि, इसे बोलने के लिए क्रांतिकारियों की सालों की मेहनत लगी है। उन्होंने आगे 'हर घर तिरंगा' अभियान की प्रशंसा की और बताया कि यूनाइटेड स्टेट्स में हर जगह उनके देश के झंडे लगे रहते हैं लेकिन भारत में अभी तक ऐसा नहीं था। View this post on Instagram Instagram Postवो इस अभियान और इसके लिए निकल रही यात्राओं से खुश हैं। उनका यह मानना है कि इस तरह के अभियान से आने वाली पीढ़ी को देश का महत्व समझ आएगा। सांगा ने वीडियो में आगे बताया कि वो भी एक तिरंगा लेकर आए हैं। उन्होंने कहा, "मैं देश के बाहर मौजूद सभी भारतीयों से कहना चाहूंगा कि वो भी तिरंगा लगाएं, अगर घर के बाहर नहीं लगा सकते, तो घर के अंदर लगाएं, अपनी गाड़ी और ऑफिस में लगाएं। "उन्होंने बताया कि यह झंडा ही भारत की शान, अभिमान और पहचान है। उन्होंने वीडियो में आगेबताया, "हमें यह बोलना चाहिए कि हम हिंदुस्तान से हैं, हम भारत से हैं, हम इंडियन हैं और हमें इस बात पर गर्व होना चाहिए। मुझे बहुत गर्व है कि मैं भारत में पैदा हुआ, भारत में पढ़ा और आज मैं यूएस में हूँ लेकिन मैं हिंदुस्तानी हूँ और जीवनभर हिंदुस्तानी ही रहूंगा। मेरा जन्म हिंदुस्तान में हुआ था और मेरी मृत्यु भी यहीं होगी।" उन्होंने एक बार फिर सभी को शुभकामनाएं दी और भारत सरकार की भी तारीफ की। सांगा के अलावा अन्य भारतीय सुपरस्टार गुरु राज ने भी अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारतीय की सभ्यता की तारीफ की और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। View this post on Instagram Instagram PostWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।