Sanga: भारतीय WWE सुपरस्टार सौरव गुर्जर (Saurav Gurjar) उर्फ सांगा (Sanga) ने हाल ही में ट्विटर के जरिए कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) 2022 में हिस्सा लेने वाले भारत के सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। बता दें, CWG 2022 का आयोजन इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर में हो रहा है। इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन 28 जुलाई से 8 अगस्त तक किया जाने वाला है और CWG 2022 में 205 भारतीय खिलाड़ी 15 अलग-अलग स्पोर्ट्स में हिस्सा लेंगे।Saurav Gurjar@Sanga_WWEभारतीय दल के सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ परिणाम की चिंता किये बिना खेलो।#CWG2022 #CommonwealthGames202225911भारतीय दल के सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ 🙏 🇮🇳परिणाम की चिंता किये बिना खेलो।#CWG2022 #CommonwealthGames2022भारतीय WWE सुपरस्टार सांगा ने इन्हीं भारतीय खिलाड़ियों को ट्विटर के जरिए शुभ संदेश दिया है। सांगा ने ट्वीट करते हुए लिखा-"भारतीय दल के सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ। परिणाम की चिंता किये बिना खेलो।"देखा जाए तो सांगा ने अपने इस ट्वीट के जरिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों को निर्भय होकर खेलने के लिए कहा है। बता दें, भारत ने गोल्ड कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के आखिरी एडीशन में कुल 66 मेडल जीते थे और यह देखना रोचक होगा कि भारतीय खिलाड़ी इस बार CWG 2022 में भारत को कुल कितने मेडल दिला पाते हैं।भारतीय WWE सुपरस्टार सांगा उर्फ सौरव गुर्जर का NXT में जबरदस्त रन है जारी View this post on Instagram Instagram Postभारतीय WWE सुपरस्टार सांगा की NXT में ग्रेसन वॉलर के बॉडीगार्ड के रूप में वापसी हुई थी और ग्रेसन वॉलर से अलग होने के बाद सांगा ने सिंगल्स स्टार के रूप में काम करना शुरू किया था। बता दें, सांगा को अप्रैल के महीने में हुए ग्रेसन वॉलर के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इस मैच के बाद सांगा के NXT में जबरदस्त रन की शुरूआत हुई।बता दें, इस मैच के बाद से ही सांगा ने लड़े गए सभी सिंगल्स मैचों में जीत दर्ज की है और इसके अलावा वो हाल ही में आईवी नाइल के साथ मिलकर मिक्स्ड टैग टीम मैच में कमांडर अजीज & कोरा जेड की टीम को हरा चुके हैं। यह देखना रोचक होगा कि WWE आखिरकार कब सांगा का मेन रोस्टर डेब्यू कराने का फैसला करती है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।