जब फीमेल WWE स्टार के हमले में खूंखार Bloodline मेंबर Jacob Fatu की हालत हुई थी खराब, देखें अनदेखा वीडियो

WWE, Jacob Fatu, Scarlett Bordeaux,
WWE में जेकब फाटू पर दबदबा बना पाना सुपरस्टार्स के लिए मुश्किल रहा है (Photo: WWE.com)

Female WWE Star Attacked Jacob Fatu: नए ब्लडलाइन मेंबर जेकब फाटू (Jacob Fatu) WWE के सबसे खूंखार सुपरस्टार्स में से एक बन चुके हैं। जेकब के WWE में डेब्यू के बाद से ही अभी तक रोमन रेंस (Roman Reigns), कोडी रोड्स, रैंडी ऑर्टन जैसे कई सुपरस्टार्स उनके हमले का शिकार बन चुके हैं। यह चीज दर्शाती है कि समोअन वेयरवुल्फ कितने खतरनाक रेसलर हैं और कंपनी में मौजूद अधिकतर रेसलर्स उनसे पंगा नहीं लेना चाहते हैं। हालांकि, अतीत में एक ऐसा पल देखने को मिला था जब एक फीमेल WWE स्टार के हमले में जेकब फाटू की हालत काफी खराब हो गई थी। यह घटना साल 2022 में WWE के बाहर एक दूसरी रेसलिंग कंपनी में देखने को मिली थी।

Ad

बता दें, जेकब फाटू का 21 जून 2023 को SmackDown के जरिए WWE में डेब्यू कराया गया था। इससे पहले वो इंडिपेंडेट सर्किट में परफॉर्म किया करते थे। जेकब साल 2022 में FSW Mecca VII इवेंट का हिस्सा थे। इस इवेंट में फाटू की रिंग में स्कार्लेट बॉर्डेऑक्स के साथ फाइट हो गई थी। इसी दौरान स्कार्लेट ने समोअन वेयरवुल्फ को कनैडियन डिस्ट्रॉयर देकर धराशाई करते हुए सभी को हैरान कर दिया था। बता दें, बॉर्डेऑक्स मौजूदा समय में Raw सुपरस्टार बनी हुई हैं जहां वो अपने पति कैरियन क्रॉस के साथ फाइनल टेस्टामेंट नाम के फैक्शन का हिस्सा हैं।

आप नीचे स्कार्लेट बॉर्डेऑक्स द्वारा जेकब फाटू पर अटैक करने का अनदेखा वीडियो देख सकते हैं:

Ad

WWE में जेकब फाटू का नया ब्लडलाइन मौजूदा समय में मुसीबत में फंस चुका है

जैसा कि हमने बताया कि जेकब फाटू मौजूदा समय में नए ब्लडलाइन का हिस्सा हैं। इस फैक्शन के लीडर सोलो सिकोआ Raw के Netflix प्रीमियर पर रोमन रेंस के खिलाफ ट्राइबल कॉम्बैट मैच हारने की वजह से ट्राइबल चीफ पद गंवा चुके हैं। यही नहीं, द रॉक ने मुकाबले के बाद रोमन को उला फाला पहनाते हुए नए ब्लडलाइन को झटका दिया था। यही कारण है कि कहना गलत नहीं होगा कि नया ब्लडलाइन मुसीबत में फंस चुका है। अब देखना रोचक होगा कि जेकब, सोलो और टामा WWE में रोमन से बदला लेने के लिए क्या करने वाले हैं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications