फेमस WWE Superstar को मिली लगातार 21वीं हार, मौजूदा चैंपियन के खिलाफ हालिया शो में मैच के साथ शर्मनाक स्ट्रीक को रखा जारी

WWE सुपरस्टार शिंस्के नाकामुरा के लिए चीजें ठीक नहीं दिख रही हैं
WWE सुपरस्टार शिंस्के नाकामुरा के लिए चीजें ठीक नहीं दिख रही हैं

Shinsuke Nakamura: WWE सुपरस्टार शिंस्के नाकामुरा (Shinsuke Nakamura) के लिए चीजें ठीक होने का नाम नहीं ले रही हैं क्योंकि पूर्व चैंपियन ने हाल में लगातार तीन महीनों में अपनी 21वीं हार दर्ज की है। इसी के साथ उनकी शर्मानक स्ट्रीक जारी है। उन्होंने आखिरी बार 12 फरवरी वाले रॉ (Raw) में सैमी ज़ेन (Sami Zayn) के खिलाफ जीत दर्ज की थी।

शिंस्के नाकामुरा को रेसलिंग जगत में काफी नाम और शोहरत प्राप्त है। वह अपने हुनर के माने हुए रेसलर हैं लेकिन हाल में उनका प्रदर्शन देखकर कोई भी इसपर सवाल कर सकता है। वह हाल में विएना में थे, जहां हुए लाइव इवेंट के दौरान कोडी रोड्स के खिलाफ अपने मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

एक फैन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस मैच से जुड़ी कुछ जानकारी प्रदान की। उन्होंने इसमें बताया कि रोड्स के कंधे की चोट से जुड़ी हुई बातें शायद सिर्फ डराने का तरीका हैं। उन्होंने इस दौरान बताया कि इससे जुड़ी हुई कोई खबर सामने नहीं आई थी और ऐसा लगता है कि उसकी जरूरत नहीं थी। उन्होंने लिखा,

"अगर आप डरे हुए हैं, तो बोलोग्ना में कोडी रोड्स ने अपनी WWE चैंपियनशिप को शिंस्के नाकामुरा के खिलाफ डिफेंड किया था। ऐसा लगता है कि कंधे की चोट से जुड़ी हुई बात सिर्फ डराने के लिए थी। इसकी कोई खबर नहीं आई और ऐसा लगता है कि उसकी जरूरत नहीं थी।"

WWE सुपरस्टार शिंस्के नाकामुरा ने अबतक कंपनी में कौन सी चैंपियनशिप जीती हुई हैं

शिंस्के नाकामुरा ने WWE में कई टाइटल अपने नाम किए हुए हैं। वह दो बार NXT चैंपियन रह चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने दो बार ही यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप को अपने नाम किया हुआ है। शिंस्के ने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को भी दो बार ही अपने नाम किया हुआ है।

इसके साथ ही वह पूर्व WWE सुपरस्टार सिजेरो के साथ एक बार WWE SmackDown टैग टीम चैंपियन भी रह चुके हैं। वह 2022 में चैंपियन बने थे लेकिन उसके बाद उन्होंने किसी भी टाइटल को तब से नहीं जीता है। यह देखना होगा कि वह आने वाले समय में कोई चैंपियनशिप जीत पाते हैं, या फिर उनके हारने का सफर यूं ही जारी रहेगा।

Quick Links

App download animated image Get the free App now