Shinsuke Nakamura: WWE सुपरस्टार शिंस्के नाकामुरा (Shinsuke Nakamura) ने हाल ही में जापान (Japan) के फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) 2022 से बाहर होने को लेकर प्रतिक्रिया दी है। थोड़े समय पहले ही जापान की Round of 16 में क्रोएशिया (Croatia) के खिलाफ हार हो गई। आपको बता दें कि नाकामुरा जापान के निवासी हैं और वो अपने देश की हार से निराश थे। WWE दिग्गज शिंस्के नाकामुरा ने जापान की हार को लेकर किया ट्वीटक्रोएशिया के खिलाफ मैच से पहले जापान ने ग्रुप गेम्स के अंतिम मुकाबले में स्पेन पर 2-1 की बढ़त से एक बड़ी जीत दर्ज कर ली थी। यह सही मायने में बड़ी चीज़ थी क्योंकि उनकी इस जीत के कारण जर्मनी टूर्नामेंट से पूरी तरह बाहर हो गई। आपको बता दें कि जापान का प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन रहा था और उन्होंने जर्मनी को भी हराया हुआ था। जापान का यह ड्रीम रन खत्म हो गया। उन्हें क्रोएशिया से पेनल्टी शूटआउट के कारण 3-1 से हार मिली। ट्विटर पर इस मैच के बाद शिंस्के नाकामुरा ने हाथ जोड़ने वाले इमोजी को पोस्ट किया। उन्होंने एक तरह से यहां पर जापान के World Cup में शानदार प्रदर्शन की सराहना की और अपनी टीम की दिल टूटने वाली हार पर निराशा भी जताई। यह रहा शिंस्के नाकामुरा का ट्वीट:Shinsuke Nakamura@ShinsukeN86157जापान के लिए 2022 के World Cup की शुरुआत धमाकेदार तरीके से हुई थी। उन्होंने 2014 के World Cup चैंपियंस जर्मनी को दूसरे हाफ में शानदार वापसी करने के बाद 2-1 से पराजित कर दिया था। हालांकि, अपने दूसरे मुकाबले में कोस्टा रिका ने उन्हें 1-0 से हरा दिया था। लग रहा था कि इस बार उनका प्रदर्शन बहुत तगड़ा रहेगा और उन्होंने उम्मीद के अनुसार काम किया। हालांकि, अगर उन्हें क्रोएशिया के खिलाफ जीत मिलती, तो यह बहुत बड़ी चीज़ रहती। 2018 में जापान ने कुछ इसी तरह का प्रदर्शन किया था। वो उस World Cup में भी Round of 16 तक पहुंच गए थे। हालांकि, उन्हें बेल्जियम के खिलाफ 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था। George Zurabiani@GeorgeZurabianiTakumi Minamino crying after Japan lost the penalty shootout vs Croatia Heartbreaking ☹️3893452Takumi Minamino crying after Japan lost the penalty shootout vs Croatia 🇯🇵Heartbreaking ☹️ https://t.co/hRpWrLiUQ1WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।