Roman Reigns: WWE में इस समय द ब्लडलाइन ने अपना वर्चस्व कायम किया हुआ है और इसे इतिहास के सबसे डोमिनेंट फैक्शंस में से एक माना जाने लगा है। इस ग्रुप को अनोआ'ई फैमिली के आधार पर बनाया गया है, जिसे रोमन रेंस (Roman Reigns) लीड कर रहे हैं। कुछ समय पहले सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) को भी इस ग्रुप में शामिल किया गया था।अब उन्होंने The Bump में द ब्लडलाइन जॉइन करने को लेकर कहा:"बहुत कम लोग जानते थे कि SummerSlam 2022 के मैच का परिणाम क्या होगा। कोई नहीं जानता था कि मैं शो में मौजूद हूं। जब लोगों को लग रहा था कि उन्होंने मैच के परिणाम का अंदाजा लगा लिया है, तभी 'प्लान बी' सामने आया। टारगेट रोमन रेंस को जीत दिलाने का था।"इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि मेन रोस्टर कॉल-अप उनके लिए बहुत चौंकाने वाला रहा था। आपको बता दें कि पिछले कुछ हफ्तों से द ब्लडलाइन के अंदर फूट पड़ती देखी गई है, जिसका मुख्य कारण सैमी ज़ेन हैं, जिन्हें खुद रोमन रेंस ने द ब्लडलाइन के Honorary मेंबर के रूप में स्वीकार किया है।सिकोआ ने ज़ेन को लेकर कहा:"सैमी ज़ेन अगर रोमन रेंस को पसंद हैं तो मुझे भी पसंद हैं। अगर रोमन को वो पसंद नहीं तो मैं भी ऐसा ही करूंगा। इसलिए जब तक ट्राइबल चीफ उन्हें ग्रुप में रखना चाहते हैं, मुझे उससे कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने खुद इस ग्रुप में जगह नहीं बनाई है, बल्कि हमने उन्हें स्वीकारा है।"WWE@WWEHow does @WWESoloSikoa feel about The Honorary Uce @SamiZayn? #WWETheBump638102How does @WWESoloSikoa feel about The Honorary Uce @SamiZayn? #WWETheBump https://t.co/qxBD48W1Jwरोमन रेंस के साथी ने पूर्व WWE चैंपियन को सावधान कियाSmackDown के हालिया एपिसोड में पूर्व WWE चैंपियन शेमस रोमन रेंस के साथी, सोलो सिकोआ पर अटैक कर दिया था। सिकोआ ने उस अटैक का जवाब एक ट्वीट से दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा:"जब तुम मुझसे मिलेगो तो मैंने तुम्हारे लिए कुछ तैयार किया है।"Solo@WWESoloSikoaI got something for you when i see you. twitter.com/wwe/status/158…WWE@WWE.@WWESheamus had a little something extra for @WWESoloSikoa 🫣1410139.@WWESheamus had a little something extra for @WWESoloSikoa 🫣👊 https://t.co/aHYePCAVYuI got something for you when i see you. twitter.com/wwe/status/158…एक तरफ रोमन रेंस मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं, वहीं द उसोज़ अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियंस। अब आने वाले महीनों में देखना दिलचस्प होगा कि क्या सोलो सिकोआ भी कोई चैंपियनशिप जीतकर द ब्लडलाइन की लिगेसी को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।