WWE SmackDown में Roman Reigns के साथ मिलकर बवाल मचाने के बाद पूर्व चैंपियन ने तोड़ी चुप्पी, ट्वीट करते हुए दिया रहस्यमयी संदेश

WWE सुपरस्टार्स जे उसो, रोमन रेंस और सोलो सिकोआ
WWE सुपरस्टार्स जे उसो, रोमन रेंस और सोलो सिकोआ

Roman Reigns: WWE SmackDown के आखिरी एपिसोड में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) के साथ मिलकर जे उसो (Jey Uso) पर खतरनाक हमला करते हुए उनका बुरा हाल कर दिया था। स्मैकडाउन (SmackDown) में रोमन रेंस के साथ मिलकर बवाल मचाने के बाद अब सोलो सिकोआ ने चुप्पी तोड़ी है। बता दें, सोलो सिकोआ ने हाल ही में ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए रहस्यमयी संदेश देने की कोशिश की।

Ad

इस तस्वीर में जे उसो और रोमन रेंस रिंग में खड़े दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में इन दोनों सुपरस्टार्स की निगाहें मैट पर धराशाई जे उसो पर है। यह साफ-साफ कहना मुश्किल है कि सोलो सिकोआ ने यह तस्वीर पोस्ट करके क्या मैसेज देने की कोशिश की है। बता दें, पिछले हफ्ते SmackDown के मेन इवेंट में जे उसो ने सिंगल्स मैच में ग्रेसन वॉलर को हराया था।

Ad

इसके बाद ही रोमन रेंस & सोलो सिकोआ ने जे उसो पर हमला कर दिया था। इस दौरान जे उसो कुछ वक्त के लिए रोमन रेंस और सोलो सिकोआ पर दबदबा बनाने में कामयाब रहे थे। हालांकि, जल्द ही नंबर्स गेम जे उसो पर भारी पड़ गया था और वो खुद को रोमन रेंस & सोलो सिकोआ द्वारा किए खतरनाक हमले से बचा नहीं पाए थे।

WWE SummerSlam 2023 में Roman Reigns vs Jey Uso मैच में Solo Sikoa की भूमिका अहम रहेगी

Ad

WWE SummerSlam 2023 में रोमन रेंस और जे उसो का ट्राइबल कॉम्बैट मैच में आमना-सामना होने जा रहा है। ट्राइबल कॉम्बैट मैच होने की वजह से ऐसा लगा था कि इस मुकाबले में अनोआ'ई फैमिली का कोई भी मेंबर दखल नहीं दे पाएगा। हालांकि, दिग्गज कमेंटेटर माइकल कोल ने साफ कर दिया है कि सोलो सिकोआ ट्राइबल कॉम्बैट मैच में दखल दे सकते हैं।

देखा जाए तो ट्राइबल कॉम्बैट मैच में रोमन रेंस के अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के साथ-साथ उनका ट्राइबल चीफ स्टेट्स पर भी दांव पर होगा और वो किसी भी हाल में यह मैच हारना नहीं चाहेंगे। सोलो सिकोआ अतीत में हुए बड़े इवेंट्स में रोमन रेंस को टाइटल रिटेन करने में अहम भूमिका निभा चुके हैं और SummerSlam में भी सोलो सिकोआ के ऊपर रोमन रेंस को जीत दिलाने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होगी।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications