WWE SmackDown से पहले The Bloodline के सदस्य ने अपने भाई के भविष्य को लेकर दिए बड़े संकेत

द ब्लडलाइन के सैगमेंट से पहले सोलो सिकोआ ने किया ट्वीट
द ब्लडलाइन के सैगमेंट से पहले WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ ने किया ट्वीट

Solo Sikoa: WWE फैंस की निगाह इस समय द ब्लडलाइन (The Bloodline) की स्टोरीलाइन पर टिकी हुई है। इसी बीच WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने स्मैकडाउन (SmackDown) से पहले एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट के बाद फैंस काफी ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं।

Ad

इस हफ्ते Raw में पॉल हेमन ने जे उसो को वार्निंग देते हुए कहा था कि उन्हें SmackDown शो में अपनी साइड को चुनना पड़ेगा। हालांकि, अपने प्रोमो के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि जे उसो, रोमन रेंस का ही साथ देंगे। इसके अलावा उन्होंने संकेत देते हुए जे उसो को बताया कि अगर उन्होंने जिमी (Jimmy Uso) की मदद करने की कोशिश की, तो उनके साथ बहुत बुरा हो सकता है।

SmackDown शो से पहले सोलो सिकोआ ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने ये हिंट दिया है कि सैमी ज़ेन और जिमी उसो अब द ब्लडलाइन के साथ नहीं हैं। इसके अलावा उन्होंने जे उसो के फ्यूचर को लेकर भी हिंट दिया है और बताया है कि अभी जे फैक्शन से बाहर नहीं हुए हैं।

आप नीचे सोलो सिकोआ का ट्वीट देख सकते हैं:

Ad

The Bloodline के सदस्य Solo Sikoa के फ्यूचर को लेकर WWE ने बनाया बड़ा प्लान

मेन रोस्टर में डेब्यू करने के बाद से WWE ने सोलो सिकोआ को काफी अच्छे से बुक किया है। वो कई बड़े स्टार्स पर जीत हासिल कर चुके हैं। इसके अलावा सोलो सिकोआ ने रोमन रेंस के टाइटल रन के दौरान उनकी मदद भी की है। WrestleMania 39 में कोडी रोड्स के खिलाफ मैच में भी सोलो सिकोआ ने रोमन रेंस को जीत हासिल करने में मदद की थी।

Ad

अगर सिकोआ के भविष्य की बात करें, तो WWE उन्हें रोमन रेंस के खिलाफ बुक कर सकता है। ऐसे में आगे जाकर सोलो सिकोआ, रोमन रेंस के खिलाफ टर्न ले सकते हैं। ये देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE आने वाले समय में सोलो को किस तरह से बुक करता है क्योंकि WWE उन्हें फ्यूचर के स्टार के रूप में देख रहा है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications