WWE Backlash 2023 में Roman Reigns के फैक्शन The Bloodline का होगा अंत, ट्राइबल चीफ के भाई ने भरी बगावत की हुंकार?

Pankaj
WWE Backlash 2023 में फैंस को मिलेगा सरप्राइज
WWE Backlash 2023 में फैंस को मिलेगा सरप्राइज

The Bloodline: WWE WrestleMania 39 के बाद से द ब्लडलाइन (The Bloodline) का चार्ज सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने संभाला है। उनके कैरेक्टर को देखकर लग रहा है कि वो कभी भी कुछ भी कर सकते हैं। स्मैकडाउन (SmackDown) के इस हफ्ते के एपिसोड में सिकोआ ने ब्लडलाइन के अंत के संकेत दिए। शायद ये बात सुनकर आप भी चौंक गए होंगे।

Ad

WWE SmackDown में जिमी और जे उसो Backlash 2023 में जीत को लेकर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने सोलो सिकोआ से पूछा कि वो क्यों चुप है। सोलो ने उसोज़ की तरफ बिल्कुल भी नहीं देखा। उन्होंने कुछ देर बाद कहा कि वो अपनी ओर से जीतने की पूरी कोशिश करेंगे। साथ ही उन्होंने उसोज़ को उनकी ओर से प्रयास करने के लिए कहा। सोलो ने यहां द ब्लडलाइन के अंत को टीज किया। उन्होंने संकेत दे दिए है कि आगे जाकर कुछ भी हो सकता है।

Ad

WWE रिंग में अगले हफ्ते नज़र आएंगे Roman Reigns

WrestleMania 39 के बाद Raw के एपिसोड में रोमन रेंस नज़र आए थे। इसके बाद से अभी तक उनकी एंट्री रिंग में नहीं हुई। अगले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में वो नज़र आएंगे। द उसोज़ से भी शायद रेंस नाराज चल रहे हैं। उसोज़ के ऊपर आगे जाकर वो कुछ बड़ा फैसला ले सकते हैं। उनके नए दुश्मन का भी अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। शायद अगले हफ्ते इसका पता चल जाएगा। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि एजे स्टाइल्स उनके अगले प्रतिद्वंदी होंगे।

WWE Backlash 2023 में केविन ओवेंस, सैमी ज़ेन और मैट रिडल का मुकाबला द उसोज़ और सोलो सिकोआ के साथ होगा। इस मैच में बहुत मजा आएगा। तगड़ा एक्शन फैंस को देखने को मिलेगा। सोलो सिकोआ के ऊपर सभी की नजरें रहेंगी। वो अब कुछ भी मैच के दौरान कर सकते हैं। अगर उन्होंने द उसोज़ से ही पंगा ले लिया तो मजा आ जाएगा। पॉल हेमन भी अलग किरदार यहां पर निभाते हुए नज़र आएंगे। Backlash 2023 में कुछ ना कुछ सरप्राइज फैंस को जरूर मिलेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications