"आपको हमेशा याद रखेंगे"- Roman Reigns के भाई की WWE दिग्गज को ट्रिब्यूट देने के बाद आई पहली प्रतिक्रिया

Ujjaval
WWE दिग्गज को सोलो सिकोआ ने दिया ट्रिब्यूट
WWE दिग्गज को सोलो सिकोआ ने दिया ट्रिब्यूट

Solo Sikoa: WWE रॉ (Raw) के एपिसोड में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) का एक खतरनाक रूप देखने को मिला। सोलो सिकोआ ने उमागा को जबरदस्त तरीके से ट्रिब्यूट दिया। अब सोलो ने इस चीज़ पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। रोमन रेंस (Roman Reigns) की शो में गैरमौजूदगी के बावजूद द ब्लडलाइन (The Bloodline) का दबदबा कम नहीं हुआ।

Ad

WWE दिग्गज को सोलो सिकोआ ने दिया ट्रिब्यूट

कुछ महीनों पहले ही सोलो सिकोआ का डेब्यू हुआ है। उन्हें आते ही काफी ताकतवर दिखाया गया है। लगातार सोलो अपना दबदबा बनाते आ रहे हैं। Raw के एपिसोड में द ब्लडलाइन ने बैकस्टेज इलायस को चोटिल कर दिया था। इसमें सोलो ने अपना जबरदस्त तरीके से डॉमिनेंस दिखाया था। बाद में केविन ओवेंस ने मैट रिडल का साथ देकर उसोज़ के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच लड़ा।

इस मैच में उसोज़ ने जीत दर्ज की। मैच के बाद ब्लडलाइन ने मैट रिडल पर हमला किया था। इसी कारण केविन ओवेंस ने स्टील चेयर से हील स्टार्स पर हमला किया। द उसोज़ और सैमी ज़ेन भागकर बैकस्टेज चले गए और केविन ओवेंस ने भी उनका पीछा किया। सोलो सिकोआ रिंग में आए और उन्होंने मैट रिडल का बुरा हाल कर दिया।

सिकोआ ने यहां पर उमागा को ट्रिब्यूट दिया। उन्होंने दिग्गज के फिनिशर समोअन स्पाइक का इस्तेमाल किया। साथ ही रिडल पर समोअन रेकिंग बॉल मूव भी लगाया। सभी इस चीज़ से खुश थे कि ब्लडलाइन के सदस्य ने फैंस को उमागा की याद दिलाई। अब सोलो सिकोआ ने स्वर्गीय उमागा को एक खास संदेश दिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए तस्वीर पोस्ट की और लिखा,

"वो हमेशा ही आपको याद रखेंगे।"
Ad

आपको बता दें कि उमागा को 2009 में WWE से रिलीज किया गया था। इसके थोड़े समय बाद ही उनका हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया था। उमागा को WWE का भविष्य माना जाता था। ऐसे में उनका दुनिया को कम उम्र में छोड़ना बहुत ही निराशाजनक चीज़ थी। अब समोअन परिवार के एक डॉमिनेंट सदस्य ने दिग्गज को याद करके फैंस का दिल जरूर जीत लिया है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications