29 साल की फीमेल WWE रेसलर ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मनमोहक तस्वीर पोस्ट की, कैप्शन देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीर
WWE सुपरस्टार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीर

Sonya Deville: WWE सुपरस्टार सोन्या डेविल (Sonya Deville) ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड टोनी कैसानो के साथ एक दिल छू देने वाली तस्वीर शेयर की। आपको बता दें 29 साल की सोन्या डेविल WWE इतिहास की सबसे पहली ओपनली गे फीमेल रेसलर हैं। डेविल ने खुद इस बारे में बताया था।

Ad

SmackDown सुपरस्टार सोन्या डेविल इस समय मॉडल टोनी कैसानो के साथ रिलेशनशिप में हैं। पिछले एक साल से इनका रिलेशन चल रहा है। कई बार दोनों सोशल मीडिया पर साथ में तस्वीर अपलोड कर चुके हैं। सोन्या ने इस बार टोनी के साथ एक शानदार तस्वीर अपलोड की। उन्होंने कैप्शन में Us लिखा।

Ad

WWE SmackDown में सोन्या डेविल को मिली थी करारी हार

पिछले हफ्ते SmackDown में सोन्या डेविल एक्शन में नज़र आई थीं। उनका मुकाबला शार्लेट फ्लेयर के साथ हुआ था। दोनों के बीच SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। फ्लेयर ने आसानी से ये मुकाबला जीतकर अपनी चैंपियनशिप रिटेन कर ली थी। दो हफ्ते पहले उन्होंने वापसी कर रोंंडा राउजी को हराया था।

Ad

सोन्या का करियर अभी तक WWE में अच्छा रहा। कुछ समय पहले उन्होंने WWE ऑफिशियल की भूमिका भी निभाईं। अब वो एक्शन में भी नज़र आ रही हैं। रोंडा राउजी के साथ उनकी राइवलरी शानदार रही थी। WWE द्वारा आगे जाकर उन्हें अच्छा पुश भी दिया जाएगा। सोन्या ने हमेशा अपने खास प्रोमो से सभी को प्रभावित किया। रिंग में उनके प्रोमो जबरदस्त रहते हैं।

कुछ समय पहले WWE ने टॉक्सिक अट्रेक्शन की मैंडी रोज को रिलीज कर दिया था। वो इस ग्रुप को NXT में लीड कर रही थीं। मैंडी के जाने से रेसलिंग वर्ल्ड में भूचाल आ गया था। किसी को समझ नहीं आया था कि उन्हें क्यों रिलीज किया गया। खैर अब कहा जा रहा है कि उनकी जगह टॉक्सिक अट्रेक्शन की कमान सोन्या डेविल संभालेंगी। ऐसा हुआ तो फिर ये बहुत बड़ी बात होगी। सोन्या इस ग्रुप के साथ और भी अच्छा काम कर सकती हैं। आने वाले समय में इस बात का खुलासा हो सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications