Sonya Deville: WWE सुपरस्टार सोन्या डेविल (Sonya Deville) को लेकर बड़ी खबर सामने आई हैं। डेविल को न्यू जर्सी में गिरफ्तार कर लिया गया था। आपको बता दें अंतिम बार 10 फरवरी को स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में वो नज़र आईं थी।SmackDown के एपिसोड में सोन्या और चेल्सी ग्रीन का मुकाबला लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज़ के साथ हुआ था। इस मैच में सोन्या और ग्रीन को हार का सामना करना पड़ा था। Fightful की रिपोर्ट के अनुसार उन्हें न्यू जर्सी में अपनी गाड़ी में बंदूक रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दरअसल सोन्या के पास फ्लोरिडा में इसे रखने का परमिट है, जबकि जर्सी में वो परमिट मान्य नहीं है।Sean Ross Sapp of Fightful.com@SeanRossSappFightful has learned Sonya Deville was arrested in New Jersey recently for having a firearm in her vehicle.She has a permit in Florida, but it wasn't valid in NJ.She's in the process of getting it thrown out, and we're told she started carrying after the home invasion.110889WWE सुपरस्टार सोन्या डेविल की हाल ही में हुई थी सगाईआपको बता दें 29 साल की सोन्या डेविल WWE इतिहास की सबसे पहली ओपनली गे फीमेल रेसलर हैं। कुछ समय पहले डेविल ने खुद इस बारे में बताया था। हाल ही उन्होंने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड टोनी कसानो के साथ सगाई की थी। इसकी पुष्टि भी उन्होंने खुद की थी। View this post on Instagram Instagram PostTough Enough 2015 सीजन में पहली बार सोन्या WWE में दिखी थीं। इसके बाद उनका रन बहुत ही शानदार रहा। कुछ अच्छी राइवलरी और स्टोरीलाइन्स का हिस्सा वो रहीं थी। WWE ऑफिशियल के रूप में भी उन्होंने अच्छा काम किया।हाल ही में शार्लेट फ्लेयर के साथ उनकी राइवलरी रही थीं। फ्लेयर के साथ उनके कुछ मुकाबले भी हुए थे। हालांकि सोन्या को इन मैचों में सफलता हासिल नहीं हुई। उनके फैंस के लिए इस बार बुरी खबर सामने आई कि उन्हें गिरफ्तार किया गया। अब देखना होगा कि इस बारे में आगे क्या अपडेट सामने आएगा। खुद सोन्या भी इस बारे में बयान दे सकती हैं। ये भी देखना होगा कि वो अब WWE रिंग में कब नज़र आएंगी। WWE ने उनके लिए कोई ना कोई खास प्लान जरूर तैयार किया होगा। WrestleMania 39 का आयोजन 1 और 2 अप्रैल को होगा। इस मेगा इवेंट पर भी सोन्या की नज़रें टिकी होंगी। वो किसी बड़े मुकाबले में नज़र आ सकती हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।