WWE स्टार Tama Tonga को आई खतरनाक इंजरी, मेगास्टार ने SmackDown में किया था हमला, रिपोर्ट में खुलासा

WWE
रिंंग में एक्शन दिखाते हए स्टार्स (Photo: WWE.com)

WWE Superstar Injured: WWE WrestleMania 41 को जबरदस्त सफलता मिली। कंपनी ने बड़े मुकाबले शो के लिए तय किए थे। सुपरस्टार्स ने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता। दो दिन के इस शो के मेन इवेंट मैच भी जबरदस्त रहे। खैर अब एक बुरी खबर सामने आ रही है। मेगा इवेंट से पहले SmackDown के अंतिम एपिसोड में एलए नाइट ने टामा टोंगा (Tama Tonga) के ऊपर हमला किया था। अब रिपोर्ट में कहा गया है कि वो इंजर्ड हो गए हैं और लंबे समय तक एक्शन में नज़र नहीं आएंगे।

Ad

नई ब्लडलाइन और एलए नाइट की राइवलरी लंबे समय तक चली। जेकब फाटू इसमें ज्यादा शामिल रहे। बीच-बीच में सोलो सिकोआ टामा टोंगा ने भी हाथ आजमाया। WrestleMania 41 में नाइट ने फाटू के खिलाफ यूएस चैंपियनशिप डिफेंड की थी। दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ। अंत में फाटू नए चैंपियन बन गए। उन्होंने अपने पहले ही WrestleMania मैच में टाइटल हासिल कर इतिहास रच दिया। फाट को कंपनी द्वारा बड़ा पुश दिया गया है।

PWNexus के अनुसार टामा टोंगा को खतरनाक इंजरी आई है और वो सर्जरी के लिए जा रहे हैं। अभी इस चीज का खुलासा नहीं हुआ है कि वो कितने समय तक एक्शन से बाहर रहेंगे। वैसे सर्जरी होगी तो फिर उन्हें वापस आने में एक साल का समय भी लग सकता है। कहीं ना कहीं उन्हें बहुत बड़ा झटका लगा है।

Ad

WWE में ब्लडलाइन एरा हुआ खत्म

2020 में रोमन रेंस और पॉल हेमन ने मिलकर ब्लडलाइन का निर्माण किया। इस ग्रुप को काफी सफलता मिली। इसमें शामिल सभी सदस्य आज कंपनी के बड़े स्टार बन चुके हैं। हेमन और रेंस का साथ भी छूट गया है। हेमन अब सैथ रॉलिंस के वाइजमैन बन गए हैं। इनके साथ ब्रॉन ब्रेकर को भी जोड़ दिया गया है। इनकी राह अलग हो गई है। जेकब फाटू चैंपियन बन गए हैं तो वह भी अब ब्लू ब्रांड में अलग रास्ते पर चलेंगे। टांगा लोआ पिछले साल नवंबर से एक्शन से बाहर हैं। सोलो सिकोआ को भी नई स्टोरी में शामिल किया जा सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications