Roman Reigns के फैमिली की फीमेल सदस्य ने WWE SmackDown में Jey Uso द्वारा Paul Heyman को सुपरकिक मारने पर दी प्रतिक्रिया

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Jey Uso: WWE में द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन अब और मजेदार होती जा रही है। इस हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में भी बवाल देखने को मिला। जे उसो (Jey Uso) ने सोलो सिकोआ के ऊपर अटैक किया। उन्होंने पॉल हेमन (Paul Heyman) को भी जबरदस्त सुपरकिक मारी। रोमन रेंस (Roman Reigns) की फैमिली मेंबर और पूर्व विमेंस टैग टीम चैंपियन टमीना (Tamina) ने अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Ad

SmackDown में जे उसो का इस हफ्ते सैगमेंट हुआ। जे ने जिमी उसो को लेकर अपनी बात रखी। पिछले हफ्ते उनके ऊपर रेंस और सोलो सिकोआ ने खतरनाक अटैक किया था। पॉल हेमन और सिकोआ ने भी आकर जे उसो को जवाब दिया। सिकोआ और जे के बीच ब्रॉल भी देखने को मिला। इस बीच पॉल चेयर लेकर आए लेकिन जे ने उन्हें सुपरकिक मार दी। टमीना ने इस घटना पर ट्वीट के जरिए एक पैर का इमोजी पोस्ट किया।

Ad

रोमन रेंस अब अगले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में एंट्री करेंगे। जे उसो के साथ उनका खास सैगमेंट होगा। वहां बहुत बवाल देखने को मिल सकता है। पिछले हफ्ते रोमन रेंस को जे उसो ने टाइटल मैच के लिए चुनौती पेश की थी। अब अगले हफ्ते रेंस इसे स्वीकार कर सकते हैं।

क्या WWE SummerSlam 2023 में रोमन रेंस और जे उसो के बीच मैच होगा?

SummerSlam 2023 में रोमन रेंस और जे उसो के बीच मैच लगभग पक्का लग रहा है। कंपनी द्वारा बहुत जल्द इस मैच का ऑफिशियल ऐलान किया जाएगा। अभी तक ये स्टोरीलाइन बहुत ही मजेदार रही है। फैंस को इसमें बहुत मजा आ रहा है। कंपनी द्वारा इस स्टोरी को अभी लंबा खींचा जाएगा। कहा जा रहा है कि आगे जाकर सिकोआ भी रेंस के ऊपर टर्न ले सकते हैं। जे उसो के खिलाफ रेंस का अगला कदम क्या होगा ये भी देखने वाली बात होगी। जिमी उसो को लेकर भी अभी तक कोई कंफर्म अपडेट सामने नहीं आया है। पिछले हफ्ते उन्हें एंबुलेंस से बाहर ले जाया गया था। हालांकि मेन इवेंट में जे उसो ने इसका बदला ले लिया था। उन्होंने रेंस और सिकोआ के ऊपर चेयर से अटैक किया था।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications