द मिज़ (The Miz) अपने WWE करियर में अबतक 2 बार WWE चैंपियनशिप जीत चुके हैं। हाल ही में वह दूसरी बार WWE चैंपियन बने थे, लेकिन कुछ समय बाद ही बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) ने उन्हें हराकर WWE चैंपियनशिप अपने नाम की। WWE चैंपियनशिप हारने के बावजूद भी द मिज़ बहुत दुखी नहीं है। उसका मानना है कि उन्हें लोकप्रिय होने के लिए टाइटल की आवश्यकता नहीं है।पूर्व चैंपियन द मिज़ ने हाल ही में Yahoo!Entertainment को दिये इंटरव्यू में बॉबी लैश्ले के खिलाफ WWE चैंपियनशिप हारने को लेकर खुल कर बात की। द मिज़ बॉबी लैश्ले के खिलाफ मैच में अपने प्रदर्शन से बिल्कुल भी दुखी नहीं है। उन्होंने यहां तक कहा कि उन्हें लोकप्रिय होने के लिए एक चैंपियनशिप जीतने की आवश्यकता नहीं है।क्या मुझे WWE में लोकप्रिय रेसलर होने के लिए चैंपियनशिप जीतने की आवश्यकता है? नहीं। मैं भले ही सिर्फ 8 दिनों के लिए WWE चैंपियन था। लेकिन अगर आप वास्तव में देखते हैं। उन आठ दिनों में मैंने कितना काम किया, बॉबी लैश्ले को उस दौरान WWE के सबसे बेहतरीन रेसलर के रूप में उभरने का मौका मिला। मुझे यह कहते हुए गर्व है कि मैं इन सब का हिस्सा था। सही मायने में बॉबी लैश्ले WWE चैंपियनशिप जीतने के हकदार हैं।The ALL MIGHTY @fightbobby's first #WWEChampionship defense ... is not going well for @mikethemiz. #WWERaw pic.twitter.com/jZtn97xkrp— WWE (@WWE) March 9, 2021द मिज़ का इस प्रकार चैंपियनशिप हार जाना WWE के इतिहास में एक आश्चर्यजनक और ऐतिहासिक पल बन गया।द मिज WWE में जॉन सीना और रोमन रेंस दोनों को हरा चुके हैंद मिज़ के लिए दूसरी बार WWE चैंपियनशिप जीतना उनके लिए बहुत बड़ी उपलब्धि थी। वह दो बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने वाले इतिहास में एकमात्र सुपरस्टार बने।.@mikethemiz became the very FIRST Superstar in this club with his win at #WWEChamber! https://t.co/I1igY6I3cy— WWE (@WWE) February 22, 2021ड्रू मैकइंटायर पर उनकी जीत का मतलब था, कि उन्होंने WWE में हर खिताब कम से कम दो बार जीता है। यह एक ऐतिहासिक क्षण था, और निश्चित रूप से कई और रेसलर होंगे जो इस लक्ष्य को प्राप्त करने की उम्मीद करते हैं। इसके अलावा द मिज ने अपने करियर में जॉन सीना और रोमन रेंस जैसे दो दिग्गज सुपरस्टार्स को भी शिकस्त दी है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं