"हर हर महादेव"- WWE Superstar Veer Mahaan ने खास मौके पर भारतीय फैंस को दी बहुत ही अहम सलाह

Ujjaval
WWE के भारतीय सुपरस्टार वीर महान ने हाल ही में अपने भारतीय फैंस को खास संदेश दिया
WWE के भारतीय सुपरस्टार वीर महान ने हाल ही में अपने भारतीय फैंस को खास संदेश दिया

Veer Mahaan: WWE के भारतीय सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट की। इस वीडियो में वो भगवान शिव जी का गाना आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपने सभी फैंस को सावन के महीने में सुख और शांति रखने के लिए भगवान की पूजा करने के लिए कहा है। उनकी यह वीडियो देखकर कई सारे फैंस खुश नजर आए हैं।

Ad

भारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान ने फैंस को महादेव की आराधना करने की सलाह दी है

वीर महान अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ढेरों चीज़ें पोस्ट करते हैं। वो भारतीय त्योहारों पर प्रशंसकों को बधाई देते हैं और WWE में भी वो अपने भारतीय गिमिक के साथ नजर आते हैं। कुछ समय पहले ही सावन का महीना शुरू हुआ है और यह शिव भगवान का मुख्य महीना माना जाता है। इस दौरान महादेव की पूजा की जाती है।

कुछ समय पहले वीर महान ने अपने सभी भारतीय फैंस को सावन महीने की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ड्राइविंग करते हुए अपनी एक वीडियो पोस्ट की। उनकी गाड़ी में शंकर भगवान का भजन बज रहा था और वो भी इसे गुनगुना रहे थे। उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन द्वारा प्रशंसकों को इस महीने भगवान की पूजा करने की सलाह दी, ताकि सभी के जीवन में शांति बनी रहे। उन्होंने कहा,

इस सावन के महीने में प्रसन्नता और दृढ़ संकल्प के साथ देवाधिदेव महादेव की आराधना करके अपने आसपास सुख शांति और मंगलमय जीवन की कामना करें। हर हर महादेव!

यह रहा उनका इंस्टाग्राम पोस्ट:

Ad

वीर महान के WWE करियर की बात करें तो वो लगातार अपने प्रदर्शन द्वारा फैंस का दिल जीत रहे हैं। WrestleMania के बाद उन्होंने वापसी करते हुए लगातार जीत दर्ज की थी और कोई उन्हें रोक नहीं पा रहा था। हालांकि, पिछले कुछ समय से उनके पास विरोधियों की कमी नजर आ रही है और SummerSlam के बाद शायद उनकी किसी टॉप स्टार के साथ दुश्मनी शुरू हो सकती है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications