Veer Mahaan: WWE में काम कर रहे भारतीय सुपरस्टार का अभी तक सिर्फ रिंग में ही खतरनाक रूप देखने को मिला है, जहां वो अपने प्रतिद्वंदी का बुरा हाल करते हैं। हालांकि वीर महान ने एक वीडियो अपलोड करते हुए भारतवासियों से अपील की है कि वो भारत विरोधी फिल्मों और वेब-सीरीज का विरोध करें। हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर वीर महान ने एक वीडियो अपलोड किया जिसमें वो काफी नाराज दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अपने वीडियो में कहा, "प्रणाम भारत, मैं हूं रिंकू राजपूत। अमेरिका में इस समय रात के डेढ़ बज रहे हैं, मुझसे रहा नहीं गया। मैंने सोशल मीडिया पर कई फिल्म और वेब-सीरीज के क्लिप देखें, जिसमें खुलेआम हमारे देवी-देवताओं का अपमान कर रहे हैं। हमारी भारतीय संस्कृति और सभ्यता का मजाक उड़ा रहे हैं। आप सभी को किसने हक दिया है कि लोगों की भावनाओं और आस्था का मजाक उड़ाएं। शर्म करो, जो देश पूरे विश्व में अपनी सभ्यता, संस्कृति और इतिहास से जाना जाता है , उसी देश की संस्कृति का मजाक उड़ा रहे हो और अश्लीलता के साथ दिखा रहे हो। आप सभी देशवासियों से मेरा निवेदन है कि हम सब मिलकर लोगों की भावनाओं के साथ खेलने वाली मूवी और वेब सीरीज का बहिष्कार करें। याद रखें कि देश और धर्म सबसे पहले है। हर-हर महादेव।"आपको बता दें कि इस वीडियो के साथ वीर महान ने कैप्शन दिया,"धर्म, आस्था, जाति इतिहास का मज़ाक उड़ाने वाली फिल्म और वेब सीरीज का विरोध करें, आवाज उठाएं, देश और धर्म सर्वोपरि है। View this post on Instagram Instagram PostWWE में अपने अगले प्रतिद्वंदी के लिए फैंस से मांगी वीर महान ने मदद वीर महान को WWE में काफी समय से कोई प्रतिद्वंदी नहीं मिला है और उन्हें आखिरी जीत रे मिस्टीरियो के खिलाफ काफी समय पहले मिली थी। इसके बाद से उनके कई प्रोमो तो देखने को मिले हैं, लेकिन कुछ खास उनके साथ नहीं हुआ है। इस बीच उनकी रोमांटिक स्टोरीलाइन शुरू होने के संकेत मिले थे, लेकिन उसे भी होल्ड कर दिया गया है। View this post on Instagram Instagram Postहाल ही में वीर महान ने वीडियो के जरिए फैंस से उनकी अगली दुश्मनी के बारे में पूछा है। अब देखना होगा कि WWE में वीर महान की अगली दुश्मनी किसके खिलाफ होती है यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।