Veer Mahaan: WWE में काम कर रहे भारतीय सुपरस्टार वीर महान एका रिंकू राजपूत (Veer Mahan aka Rinku Rajpoot) ने देश के 75वें स्वतंत्र दिवस से पहले खास संदेश देते हुए अपने फैंस से बात करते हुए खास मांग की और साथ ही में सभी से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के लिए कहा है।इस समय पूरे देश में हर-घर तिरंगा अभियान चल रहा है और हर कोई इस अभियान से जुड़ रहा है। भले ही वीर महान इस समय में भारत में नहीं है, लेकिन वो भी इस खास अभियान से जुड़ने से पीछे नहीं हटे नहीं है। उन्होंने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा,"हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर आज़ादी के अमृत महोत्सव में भागीदार बने भारत विरोधी ताक़तों का बहिष्कार करें, क्योंकि बात जब देश और तिरंगे की हो, तो इसके सम्मान हेतु हम सब एक थे, है और सदैव एक रहेंगे। भारत के आत्मीयता के दर्शन की पूरे विश्व को अनुभूति होनी चाहिए।" View this post on Instagram Instagram Postवीर महान चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा भारतीय इस मुहिम का हिस्सा बने। इसके साथ ही एक बार फिर उन्होंने भारत विरोधी ताकत का विरोध किया है। कुछ समय पहले उन्होंने उन फिल्मों और वेब सीरीज का विरोध करने के लिए कहा था जिसमें भारतीय संस्कृति -सभ्यता या फिर देवी-देवताओं का अपमान किया जा रहा है। वीर महान की एक बात काफी अच्छी है कि वो अपनी बातों को खुलकर सभी के सामने रखते हैं।WWE के पास नहीं है भारतीय सुपरस्टार वीर महान के लिए कोई प्लानवीर महान ने जितनी जबरदस्त शुरुआत WrestleMania 38 के बाद की थी वो मोमेंटम उनका अब पूरी तरह से खत्म हो गया है। अब ना उनके पास कोई स्टोरीलाइन है और ना ऐसा दिखाई दे रहा है कि कंपनी के पास उनके लिए कोई प्लान है। कुछ समय पहले जब विंस मैकमैहन क्रिएटिव हेड थे, तब उनकी रोमांटिक स्टोरीलाइन शुरू करने के संकेत दिए थे।यहां तक कि वीर महान ने खुद कहा था कि वो लोगों को अपनी दूसरी साइड दिखाना चाहते हैं। हालांकि इसके बाद उस एंगल का भी कुछ नहीं है और अब क्रिएटिव कमान ट्रिपल एच के हाथ में हैं, लेकिन फिर भी ऐसा नहीं दिखाई दे रहा है कि उनके पास वीर महान के लिए कोई भी प्लान है। View this post on Instagram Instagram PostWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।