"मैंने अपना वादा पूरा किया" - WWE में इतिहास रचने के बाद Veer Mahaan ने भारतीय फैंस से क्या कहा?

WWE में हाल ही में भारतीय सुपरस्टार वीर महान ने रचा है इतिहास
WWE में हाल ही में भारतीय सुपरस्टार वीर महान ने रचा है इतिहास

WWE का यह हफ्ता भारतीय सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) के लिए काफी ज्यादा खास रहा और उन्होंने रॉ (Raw) में रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए इतिहास रचा। वीर महान ने अपनी इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय फैंस को भी खास संदेश दिया है।

Ad

हाल ही में WWE Now India ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वीर महान ने अपने फैंस से बातचीत करते हुए कहा,

"नमस्ते, WWE यूनिवर्स इंडिया, मैं आपका अपना वीर महान। मैं आज गुस्सा नहीं करूंगा, पता है क्यों? पिछले हफ्ते मैंने आप सभी से वादा किया था कि डॉमिनिक और रे मिस्टीरियो ने जो किया था उसका बदला हमने लिया है इन दोनों से। मैंने जो बोला था, वो करके दिखाया है। आप लोग जरूर देखिए कि मैं डॉमिनिक और रे मिस्टीरियी की क्या हालत की है। आपको देखने में काफी मजा आएगा, क्योंकि दोनों को जमकर धोया हूं मैं।"

आप इस वीडियो को यहां देख सकते हैं:

Ad

WWE में अब सिंगल्स मैचों में डॉमिनिक और रे मिस्टीरियो को हरा चुके हैं वीर महान

वीर महान ने WrestleMania 38 के बाद पहली बार डॉमिनिक और रे मिस्टीरियो पर अटैक किया था। इसके बाद वो Raw में दो बार सिंगल्स मैच में डॉमिनिक मिस्टीरियो को हरा चुके हैं, जिसमें एक जीत DQ के जरिए आई थी। इसके अलावा एक जीत उन्हें रे मिस्टीरियो के खिलाफ भी मिली है।

रे मिस्टीरियो बिल्कुल भी वीर महान के सामने टिक नहीं पाए थे और अंत में सबमिशन के जरिए वीर महान ने जीत दर्ज की थी। इसके अलावा डॉमिनिक मिस्टीरियो के ऊपर भी वीर महान ने जबरदस्त तरीके से अटैक किया था।

Ad

WWE में इतने बड़े सुपरस्टार को हराने के बाद मोमेंटम पूरी तरह से वीर महान के पास है। फैंस तो उम्मीद कर रहे हैं कि अब वीर को दूसरी स्टोरीलाइन में शामिल किया जाए जहां उन्हें उनकी बराबरी के सुपरस्टार्स का सामना करने का मौका मिल सके। इसके अलावा कुछ फैंस उन्हें इस साल होने वाले Money in the Bank इवेंट का हिस्सा बनते हुए भी देखना चाहते हैं।

भारतीय सुपरस्टार वीर महान के लिए WWE के पास क्या प्लान है यह कहना अभी मुश्किल है। हालांकि अगर वीर महान vs डॉमिनिक मिस्टीरियो और रे मिस्टीरियो 2 ऑन 1 हैंडीकैप मैच में बुक किया जाता है तो किसी को भी हैरानी नहीं होनी चाहिए। वीर महान के अगले प्लान के लिए फैंस को अगले हफ्ते WWE Raw का इंतजार करना होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications