Veer Mahaan: भारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) ने हाल ही में अपने वर्कआउट की एक फोटो पोस्ट की। उन्होंने इस पोस्ट द्वारा फैंस को लेग्स की एक्सरसाइज पर ध्यान देने की सलाह दी है। वो इस तस्वीर में जबरदस्त फिजिक में दिखाई दे रहे हैं।भारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान ने शेयर किए जबरदस्त फोटोवीर महान हमेशा ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स में चीज़ें डालते रहते हैं। वो WWE में अपने मैचों, वर्कआउट और ट्रेवलिंग से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते हैं। महान ने कुछ समय पहले अपने वर्कआउट सेशन की जबरदस्त तस्वीरें साझा की। उनकी पोस्ट को देखकर लग रहा है कि वो इस समय अपने लेग्स की मसल्स को मजबूत करने पर मुख्य रूप से ध्यान दे रहे हैं।वीर महान ने इसके साथ ही पोस्ट में एक जबरदस्त कैप्शन में डाला। उन्होंने इस कैप्शन द्वारा फैंस को लेग्स के वर्कआउट करने का महत्व बताया और उन्हें भी इसपर ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा,"हर चीज़ का आरंभ और अंत लेग्स से होता है। यह ताकत, स्वस्थ अंगों और मूर्खों को पटकने के लिए अच्छी चीज़ है।"यह रही वीर महान की इंस्टाग्राम पोस्ट: View this post on Instagram Instagram Postउनकी इस फोटो में देखा जा सकता है कि उन्होंने वर्कआउट के दौरान वैस्ट बेल्ट लगाया है। इससे पता चलता है कि वो बहुत हैवी लिफ्टिंग कर रहे हैं और इसका असर उनके पैरों के मसल्स पर भी साफ तौर पर नजर आ रहा है। महान के पास जबरदस्त टैलेंट है और वो अपने शरीर पर भी काफी ध्यान देते हैं।इसी कारण वीर महान को जरूर ही WWE द्वारा टॉप सुपरस्टार के तौर पर पुश मिलना चाहिए। उनके पास वर्ल्ड चैंपियन बनने के सारे गुण हैं और उन्हें अन्य भारतीय सुपरस्टार्स से कहीं ज्यादा बेहतर भी माना जा सकता है। हालांकि, उनकी टीवी से गैरमौजूदगी लगातार फैंस को थोड़ा निराश कर रही है। अगर WWE की क्रिएटिव टीम के पास महान के लिए बढ़िया प्लान्स आ जाते हैं तो फिर जल्द ही उनकी वापसी होगी। View this post on Instagram Instagram PostWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।