WWE के अहम इवेंट में हिस्सा लेने के बाद भारतीय Superstar Veer Mahaan ने फैंस को दिया दिल छू लेने वाला संदेश

Ujjaval
WWE सुपरस्टार वीर महान ने दिया फैंस को संदेश
WWE सुपरस्टार वीर महान ने दिया फैंस को संदेश

WWE में इस समय वीर महान (Veer Mahaan) अपने प्रदर्शन से फैंस को प्रभावित कर रहे हैं। महान लगातार रॉ (Raw) में नजर आ रहे हैं और कोई उन्हें रोक नहीं पा रहा है। भारतीय सुपरस्टार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए फैंस को संदेश दिया।

Ad

WWE लगातार अलग-अलग शहरों में लाइव इवेंट्स का आयोजन करता है। इन इवेंट्स में कई शानदार मैच होते हैं और वीर महान भी इनका हिस्सा बने थे। WWE का डकोटा में इवेंट हुआ था और यहां भारतीय सुपरस्टार ने हिस्सा लिया था। बाद में वीर महान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो पोस्ट की और इसके नीचे एक शानदार कैप्शन लिखा। उन्होंने यहां फैंस को धन्यवाद कहा। उन्होंने लिखा,

"साउथ डकोटा को धन्यवाद! मैं उन चीयर्स और बू को स्वीकार करूंगा। रैपिड सिटी में शानदार रात रही। हर हर महादेव"

यह रहा भारतीय सुपरस्टार का ट्वीट:

Ad

WWE सुपरस्टार वीर महान को अभी बढ़िया पुश मिल रहा है

वीर महान ने WrestleMania 38 के बाद वापसी की थी और इसके बाद उनकी मिस्टीरियोस के साथ दुश्मनी देखने को मिली थी। डॉमिनिक और रे मिस्टीरियो ने लगातार महान को रोकने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हुए। वीर को अपने जबरदस्त साइज और लुक की वजह से पुश मिल रहा है।

पहले किसी को उम्मीद नहीं थी कि महान को इतनी अच्छी बुकिंग मिलेगी। WWE उन्हें साफ तौर पर अगला टॉप सुपरस्टार बनाना चाहता है। अभी तक महान को वापसी के बाद क्लीन हार नहीं मिली है और उन्हें कुछ हफ्ते पहले रे मिस्टीरियो के खिलाफ अपने करियर की सबसे बड़ी जीत मिली।

उम्मीद है कि वो इसी तरह से अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। देखकर लग रहा है कि अब रे और डॉमिनिक के खिलाफ उनकी स्टोरीलाइन का अंत हो गया है। उन्हें आगे किसी अन्य दुश्मनी में डाला जा सकता है। Raw में कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिनके साथ काम करके महान को टॉप पर पहुंचने में मदद मिल सकती है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications