आज होलिका दहन के मौके पर पूरा भारतवर्ष बुराई पर अच्छाई की जीत की कामना कर रहा है और अब WWE के भारतीय सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) ने इस उपलक्ष्य में भारतीय फैंस के लिए एक खास संदेश भेजा है। आपको बता दें कि बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए होलिका दहन किया जाता है और इसके साथ ही वीर ने भारतीय लोगों से होली के पर्व पर भाईचारा बनाए रखने का आग्रह भी किया है।वीर महान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा,"प्रणाम भारत, मैं हूं रिंकू राजपूत। आप सभी को होलिका दहन और होली की ढेरों शुभकामनाएं। इस होलिका दहन के मौके पर आओ हम सब मिलकर अपने नकारात्मक विचारों और अपने अहंकार का भी दहन करें। याद रहे कि आपस में प्यार और भाईचारा बनाए रखें और धूमधाम से होली का त्योहार मनाएं। हर हर महादेव।" View this post on Instagram Instagram PostWWE मेन इवेंट मैचों में वीर महान का शानदार प्रदर्शन जारीआपको याद दिला दें कि पिछले कुछ महीनों से WWE निरंतर वीर महान के Raw डेब्यू को टीज़ कर रही है। रेड ब्रांड के लगभग हर हफ्ते के एपिसोड के दौरान दिखाया जाता है कि वीर जल्द वापसी करने वाले हैं, लेकिन उनकी वापसी को इतना लंबा खींचने से फैंस ऊबने लगे हैं।Pro Wrestling Overtime@ProOvertimeAt WWE Live Event in PA:MizTV segment with Dominik Mysterio that is interrupted by Veer Mahaan. Veer Mahaan defeated Dominik Mysterio afterwards.8:24 AM · Mar 7, 20221At WWE Live Event in PA:MizTV segment with Dominik Mysterio that is interrupted by Veer Mahaan. Veer Mahaan defeated Dominik Mysterio afterwards.खैर वीर का Raw डेब्यू कितने ही दिन बाद क्यों ना हो, लेकिन WWE मेन इवेंट मैचों में उनका शानदार प्रदर्शन जारी है। आपको बता दें कि इस साल अभी तक वो 8 मैच लड़ चुके हैं और सभी में उन्हें जीत मिली है। खास बात ये है कि इस दौरान उन्हें अपोलो क्रूज़ और डॉमिनिक मिस्टीरियो जैसे नामी सुपरस्टार्स के खिलाफ भी जीत मिली है।इससे कयास लगाए जाने लगे हैं कि मेन रोस्टर में वापसी के बाद भारतीय सुपरस्टार को बड़ा पुश दिया जा सकता है। मगर उनकी वापसी को बहुत ज्यादा बार टीज़ किए जाने से उनके सोशल मीडिया पर मीम बनने लगे हैं। इससे पहले स्थिति ज्यादा बिगड़े, बेहतर होगा कि WWE उनकी वापसी करवा कर उन्हें किसी बड़ी स्टोरीलाइन का हिस्सा बनाए।