WWE रॉ (RAW) में डेब्यू करने के बाद आखिरकार वीर महान (Veer Mahaan) ने भारत में मौजूद फैंस को लेकर बातचीत की है। लंबे समय तक इंतजार करने के बाद वापसी करने वाले महान ने लगातार तबाही मचाई है। रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 के बाद हुई RAW में महान ने दमदार वापसी की थी। इसके बाद से उन्होंने कुछ अच्छे सुपरस्टार्स के खिलाफ जीत हासिल की है।WWE में वापसी पर महान को फैंस द्वारा काफी प्यार मिला है और वह इस प्यार को पाकर काफी खुश है। एक इंटरव्यू में महान ने भारत में मौजूद अपने फैंस को लेकर बातचीत की है।महान ने कहा, अपने घर भारत से मिल रहे समर्थन को देखना अद्भुत है। भारत में मौजूद WWE के फैंस वर्ल्ड के सबसे जोशीले फैंस में से एक हैं। Wrestlemania और RAW में मेरे डेब्यू को देखने के लिए जितनी बड़ी संख्या में लोगों ने दिलचस्पी दिखाई थी इससे यह भी साबित करता है।WWE@WWETONIGHT is the night! @VeerMahaan arrives on #WWERaw!96561022TONIGHT is the night! @VeerMahaan arrives on #WWERaw! https://t.co/xuX1EC6nULWWE WrestleMania 38 को भारत में लगभग 56.1 मिलियन लोगों ने देखा था।इस साल हुए Wrestlemania ने भारत में नए रिकॉर्ड बनाए हैं। दो रातों में हुए इस इवेंट में सुपरस्टार्स की भरमार थी। पहली रात का मेन इवेंट स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन और केविन ओवेंस के बीच हुए मैच से हुआ था। दूसरी रात के मेन इवेंट में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच मैच हुआ था। यूनिवर्सल चैंपियन रोमन ने WWE चैंपियन लैसनर को हराया और कंपनी के अनडिस्प्यूटेड वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं।इस इवेंट को भारत के लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। भारत में पिछले साल के इवेंट के मुकाबले इस साल के इवेंट को काफी अधिक लोगों ने देखा था। WrestleMania 38 को इस इवेंट के इतिहास का सबसे बेहतरीन शो बताया गया था। स्टोन कोल्ड ने 19 साल बाद रिंग में वापसी करके शो देख रहे फैंस की खुशियों को दोगुना करने का काम किया था। अगले साल का Wrestlemania लोस एंजेलिस में होने वाला है और इसे Wrestlemania Hollywood का नाम दिया गया है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।