WWE दिग्गज Roman Reigns के फैक्शन The Bloodline को विमेन रेसलर ने दी खुली चुनौती, बयान सुनकर आपके उड़ जाएंगे होश

Pankaj
WWE सुपरस्टार जेलिना वेगा का बड़ा बयान
WWE सुपरस्टार जेलिना वेगा का बड़ा बयान

Zelina Vega: WWE में इस समय द ब्लडलाइन (The Bloodline) का जलवा चल रहा हैं। पिछले हफ्ते विमेन रेसलर जेलिना वेगा (Zelina Vega) ने ब्लडलाइन का मजाक बनाया था। WWE ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर अब इसका वीडियो अपलोड किया है।

Ad

वेगा इस समय लिगाडो डेल फैंटासमा फैक्शन की मैनेजर के रूप में ब्लू ब्रांड में काम कर रही हैं। सैंटोस इस्कोबार इस ग्रुप को लीड कर रहे हैं। इस हफ्ते SmackDown World Cup के फाइनल मुकाबले में उन्हें रिकोशे के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। रिकोशे का मुकाबला अब दो हफ्ते बाद इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए गुंथर के साथ होगा। हार के साथ इस्कोबार ने बड़ा मौका गंवा दिया।

WWE सुपरस्टार जेलिना वेगा ने दिया बहुत बड़ा बयान

SmackDown के पिछले हफ्ते के एपिसोड में वेगा ने कमेंट्री टीम ज्वाइन की थी। यहां उन्होंने कहा कि लिगाडो डेल फैंटासमा फैक्शन फ्यूचर में द ब्लडलाइन को चुनौती देगा। उन्होंने कहा,

सुनो, मैं बेवकूफ नहीं हूं। मुझे पता है कि द ब्लडलाइन इस समय टॉप पर हैं लेकिन जब लिगाडो डेल फैंटासमा उनके खिलाफ आने की सोचेगा, और हम आएंगे, मैं हमेशा हाई हील्स पहनती हूं, तो एक दिन वक्त घूमेगा और मेरे कदम आपको खुद इनके खिलाफ दिख जाएंगे।
Ad

वेगा ने जो बात कही है वो सच साबित होगी या नहीं ये देखने वाली बात होगी। लिगाडो डेल फैंटासमा फैक्शन में मौजूद सभी सुपरस्टार्स इस समय अच्छा काम कर रहे हैं। देखा जाए तो WWE इतनी जल्दी इस फैक्शन का मुकाबला द ब्लडलाइन से नहीं कराएगा।

ब्लडलाइन को रोमन रेंस लीड कर रहे हैं। उनके खिलाफ जाना इस समय हर किसी के बस की बात नहीं है। उनकी वजह से द उसोज़, सैमी ज़ेन और सोलो सिकोआ को बहुत फायदा हो रहा है। इस सभी को पॉल हेमन गाइड कर रहे हैं। फ्यूचर में जरूर लिगाडो डेल फैंटासमा फैक्शन को ब्लडलाइन के खिलाफ मौका मिल सकता है। वैसे इस राइवलरी में फैंस को बहुत मजा आएगा। फिलहाल अब देखना होगा कि वेगा की इस चुनौती का द ब्लडलाइन से कोई जवाब देगा या नहीं।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications