WWE Superstar ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दिखाया जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, फैंस को भी दिया अहम संदेश

Ujjaval
WWE सुपरस्टार ज़ेलिना वेगा ने फैंस का ध्यान खींचा
WWE सुपरस्टार ज़ेलिना वेगा ने फैंस का ध्यान खींचा

Zelina Vega: WWE सुपरस्टार ज़ेलिना वेगा (Zelina Vega) सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो लगातार अलग-अलग पोशाकों में फोटो पोस्ट करती हैं। अब उन्होंने एक फोटो डालकर अपने जबरदस्त फिजिक का प्रदर्शन किया है। साथ ही उन्होंने इशारों-इशारों में यह भी बता दिया है कि वो अब बड़ी चीजों के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

हाल ही में ज़ेलिना वेगा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की। दरअसल, उन्होंने अपने वर्कआउट के समय की फोटो डाली है और इसमें वो जबरदस्त शेप में दिख रही हैं। पहले के मुकाबले उनके फिजिक में साफ तौर पर एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। उन्होंने खुद को ट्रांसफॉर्म किया है।

वेगा ने यहां कैप्शन द्वारा सभी फैंस को एक अहम संदेश भी दिया। उन्होंने कैप्शन द्वारा बताया कि वो किसी बड़े मौके का इंतजार कर रही हैं और अब वो इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा,

"वो दिन आएगा, और जरूर आने वाला है, इसलिए मैं तैयार हूँ।"

आप नीचे ज़ेलिना वेगा की इंस्टाग्राम पोस्ट देख सकते हैं:

WWE सुपरस्टार Zelina Vega इस समय LWO फैक्शन का हिस्सा हैं

ज़ेलिना वेगा काफी समय से कंपनी में काम कर रही हैं लेकिन अभी तक उनके लिए साल 2023 सबसे शानदार रहा है। वो असल में LWO फैक्शन का एक अहम हिस्सा बनी हुई हैं। इस ग्रुप में Hall of Famer रे मिस्टीरियो शामिल हैं। उनके साथ सैंटोस इस्कोबार, क्रूज़ डेल टोरो और जोएक्विन वाइल्ड भी हैं।

वेगा के लिए WWE Backlash प्रीमियम लाइव इवेंट काफी बेहतरीन साबित हुआ था। इस शो में उन्होंने रिया रिप्ली के खिलाफ टाइटल मैच लड़ा था। असल में यह इवेंट उनके होमटाउन प्यूर्टो रीको में हुआ था।

इस मैच में वेगा ने बेहतरीन काम किया और फैंस ने पूरी तरह से उनका सपोर्ट किया। हालांकि, अंत में रिया रिप्ली को जीत मिली। इस मैच में तगड़े प्रदर्शन के बाद फैंस को पता चल गया था कि वेगा अब टॉप स्टार बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आने वाले समय में जरूर ही LWO फैक्शन को पुश मिल सकता है और इसका फायदा ज़ेलिना वेगा को भी कुछ हद तक मिलेगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications