WWE Superstar के कंपनी के साथ भविष्य को लेकर आया बड़ा अपडेट, साइन किया कई सालों का कॉन्ट्रैक्ट 

WWE सुपरस्टार सैंटोस अब LWO फैक्शन का हिस्सा नहीं हैं
WWE सुपरस्टार सैंटोस अब LWO फैक्शन का हिस्सा नहीं हैं

WWE: एक लोकप्रिय WWE सुपरस्टार के कंपनी में भविष्य को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। यह सुपरस्टार कोई और नहीं बल्कि ज़ेलिना वेगा (Zelina Vega) हैं। ज़ेलिना साल 2017 से WWE के साथ हैं और उन्होंने डेवलपमेंटल ब्रांड के साथ अपनी जर्नी की शुरूआत करने के बाद मेन रोस्टर में कदम रखा था। वेगा साल 2018 में एंड्राडे (Andrade) और एंजल गार्जा (Angel Garza) जैसे सुपरस्टार्स को मैनेज करते हुए एक्टिव कम्पटीटर बनी थीं।

Ad
Ad

PWInsider ने ज़ेलिना वेगा के WWE के साथ मल्टी-ईयर डील साइन करने की खबर रिपोर्ट की है। उन्होंने शार्लेट फ्लेयर, रे मिस्टीरियो, बेली और डॉमिनिक मिस्टीरियो जैसे सुपरस्टार्स की लिस्ट को जॉइन किया जिन्होंने कंपनी के साथ आने वाले कई सालों के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। इस रिपोर्ट में बताया गया-

"WWE SmackDown स्टार जेलिना वेगा कंपनी के साथ नई डील पर पहुंची हैं और उन्होंने नया मल्टी-ईयर कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। PWInsider ने इस चीज़ को WWE से जुड़े कई सूत्रों से कंफर्म किया है। Endeavour द्वारा WWE के टेकओवर के बाद वेगा नई डील साइन करने वाली लेटेस्ट टैलेंट बनी हैं।"

Zelina Vega ने WWE NXT में मैनेजर के रूप में बिताए समय को किया याद

ज़ेलिना वेगा ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद सालों तक इंडीपेंडेट सर्किट में काम किया था। उन्होंने WWE का हिस्सा बनने के बाद ट्रिपल एच के क्रिएटिव लीडरशिप में NXT में काम करना शुरू किया था। वेगा ने रेसलर के रूप में परफॉर्म करने से पहले लंबे समय तक एंड्राडे के मैनेजर के रूप में काम किया था। Wrestling with Freddie पर बात करते हुए ज़ेलिना वेगा ने कहा,

"मेरे जैसे लोगों को इसके लिए परेशानी से गुजरना पड़ा और मुझे इसका हर एक पल पसंद आया। मुझे हर पल मुश्किलों से गुजरना पसंद आया क्योंकि इस वजह से मैं बेहतर बन पाई। मैं एक बार फिर यह कहना चाहूंगी। मैंने मैेनेजर बनने की ट्रेनिंग नहीं ली थी। ट्रिपल एच ने मुझसे कहा था कि आपके एटीट्यूड और उनके (एंड्राडे) रेसलिंग के साथ यह चीज़ काम कर सकती है।"
youtube-cover

बता दें, ज़ेलिना वेगा को साल 2020 में WWE द्वारा रिलीज कर दिया गया था। हालांकि, इसके 6 महीने बाद उन्हें एक बार फिर कंपनी का हिस्सा बना दिया गया था।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications