"दुनिया इस चीज़ के लिए तैयार नहीं होगी"- फेमस WWE Superstar ने पूर्व चैंपियन के खिलाफ लड़ने की जताई इच्छा

Ujjaval
WWE सुपरस्टार ने पूर्व चैंपियन के खिलाफ लड़ने की जताई इच्छा
WWE सुपरस्टार ने पूर्व चैंपियन के खिलाफ लड़ने की जताई इच्छा

Zelina Vega and Liv Morgan: WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन (Liv Morgan) अपने करियर के सबसे अच्छे दौर से गुजर रही हैं। इसी बीच अब फेमस स्मैकडाउन (SmackDown) सुपरस्टार ज़ेलिना वेगा (Zelina Vega) ने उनके खिलाफ मैच लड़ने की इच्छा जताई है। वेगा ने एक ट्वीट करते हुए अपनी इच्छा जाहिर की है।

Ad

WWE सुपरस्टार ज़ेलिना वेगा ने लिव मॉर्गन के खिलाफ लड़ने की जताई इच्छा

थोड़े समय पहले ही वेगा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक बड़ी बात कही। ज़ेलिना ने एक ट्वीट किया और इसमें उन्होंने लिव मॉर्गन के खिलाफ लड़ने की इच्छा जताई। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें 20 मिनट रिंग में दिए गए, तो वो दोनों सभी को चौंका देंगी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि कोई भी इस तरह के मैच को देखने के लिए तैयार नहीं होगा। उन्होंने कहा,

"एक दिन, जब लिव मॉर्गन और मुझे 20 मिनट तक लड़ने का मौका मिलेगा और हमें सिर्फ वहां पर रेसलिंग ही करनी होगी, तो उसके लिए दुनिया तैयार नहीं होगी। मैं यह चीज़ दावे से कह सकती हूँ।"

यह रहा ज़ेलिना वेगा का ट्वीट:

Ad

ज़ेलिना वेगा ने थोड़े समय पहले ही अपना रिटर्न किया है और वो अब लिगाडो डेल फैंटासमा का हिस्सा बन गई हैं। वो इस फैक्शन की मैनेजर के रूप में काम करेंगी। साथ ही वो इसी बीच अपना इन-रिंग वर्क भी जारी रखेंगी। आने वाले समय में वेगा अपने नए अवतार में जबरदस्त काम करते हुए नज़र आ सकती हैं।

Ad

लिव मॉर्गन की बात की जाए, तो उनके लिए 2022 बहुत तगड़ा रहा है। वो साल की शुरुआत में जबरदस्त मोमेंटम हासिल कर चुकी थीं। WrestleMania 38 के बाद लिव मॉर्गन ने बढ़िया काम जारी रखा और फिर Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट जीता। लिव मॉर्गन ने इसे कैश-इन करके SmackDown विमेंस टाइटल पर कब्जा किया। वो दो बार रोंडा राउजी को पिन करने और टाइटल रिटेन करने में सफल रही थीं। हालांकि, बाद में उनके जबरदस्त टाइटल रन का अंत हुआ। अब लिव मॉर्गन को एक बार फिर से फैंस बढ़िया स्टोरीलाइन में देखना चाहेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications