WWE WrestleMania 39 के बाद मेन रोस्टर में एंट्री करने वाले पहले Superstar का नाम लगभग सामने आया

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई

WrestleMania: WWE WrestleMania 39 का आयोजन 1 और 2 अप्रैल को होगा। अब इस मेगा इवेंट के आयोजन में ज्यादा समय नहीं बचा। इस शो के बाद मेन रोस्टर में कुछ सुपरस्टार्स की एंट्री होती है। NXT रेसलर्स को आगे बढ़ने का मौका दिया जाता है। मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार जोई स्टार्क (Zoey Stark) को मौका मिलना तय हैं। साथ ही साथ खबर ये भी है कि उन्होंने मेन रोस्टर कॉल-अप से पहले ही सभी को प्रभावित कर दिया हैं।

Ad

साल 2021 में NXT ब्रांंड में कुछ बदलाव किए गए थे। नए नाम के साथ लक्ष्य रखा गया कि खास सुपरस्टार्स को क्रिएट किया जाएगा। इन सुपरस्टार्स को आने वाले समय में मेन रोस्टर में अपना जलवा दिखाने का मौका मिलेगा। पिछले दो साल में देखा भी गया है कि कुछ NXT रेसलर्स ने मेन रोस्टर में आकर जबरदस्त प्रदर्शन किया।

PWInsider में जोई स्टार्क को लेकर बड़ी खबर सामने आई हैं। रिपोर्ट के अनुसार मेन रोस्टर कॉल-अप से पहले स्टार्क से WWE ऑफिशियल्स बहुत प्रभावित हुए हैं। इसका मतलब साफ है कि मेनिया के बाद मेन रोस्टर में उनकी एंट्री हो जाएगी।

Ad

WWE Royal Rumble 2023 में जोई स्टार्क ने किया था अच्छा प्रदर्शन

स्टार्क का करियर अभी तक NXT में शानदार रहा। कुछ अच्छे मैच उन्होंने लड़े। इस साल विमेंस रॉयल रंबल मैच में भी उन्होंने सभी को प्रभावित किया। 26 मिनट तक वो इस मैच में रहीं थी। अंत में सोन्या डेविल ने उन्हें एलिमिनेट किया था। अब ये बात तो पक्की है कि मेन रोस्टर में उनकी एंट्री हो जाएगी। ट्रिपल एच के अंडर में उन्हें काम करने में बहुत मजा आएगा। देखना होगा कि मेन रोस्टर के किस ब्रांड में उनकी एंट्री होगी।

स्टार्क के अलावा भी कुछ सुपरस्टार्स होंगे जिन्हें मेन रोस्टर में प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। अभी तक ज्यादा सुपरस्टार्स के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। आप सभी को पता है कि ट्रिपल एच को नए रेसलर्स के साथ काम करना अच्छा लगता है। NXT ब्रांड में भी वो खास ध्यान देते हैं।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications