WWE में बैकी लिंच ने कौनसी चैंपियनशिप कब और किसे हराकर जीती?

WWE सुपरस्टार बैकी लिंच को काफी सफलता मिली है
WWE सुपरस्टार बैकी लिंच को काफी सफलता मिली है

WWE समेत पूरे प्रोफेशनल रेसलिंग जगत में बैकी लिंच (Becky Lynch) को मौजूदा समय की सबसे बड़ी विमेंस सुपरस्टार माना जाता है। उन्होंने WWE में रहते हुए जबरदस्त सफलता हासिल की है। हालांकि, उनके WWE करियर के शुरुआती कुछ साल अच्छे नहीं थे। उन्होंने NXT में काम करते हुए एक भी चैंपियनशिप नहीं जीती थी।

Ad

मेन रोस्टर पर भी उन्हें शुरुआत में उतनी अच्छी बुकिंग नहीं मिली। बाद में लिंच की किस्मत बदली और उन्होंने चैंपियनशिप जीती। इसके बाद काफी समय तक लिंच ने संघर्ष किया लेकिन एक हील टर्न के बाद 'द मैन' का करियर पूरी तरह बदल गया। वो अचानक से विमेंस डिवीजन का सबसे बड़ा हिस्सा बन गईं। उन्होंने WWE में कुछ मौकों पर टाइटल्स अपने नाम किये हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम बैकी लिंच द्वारा जीती गई चैंपियनशिप्स के बारे में बात करने वाले हैं।

WWE में बैकी लिंच ने कब और किसके खिलाफ विमेंस चैंपियनशिप जीती?

- बैकी लिंच ने Backlash 2016 में सिक्स पैक चैलेंज में नेओमी, एलेक्सा ब्लिस, नटालिया, कार्मेला और निकी बैला को हराकर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीती थी। वो इतिहास की सबसे पहली SmackDown विमेंस चैंपियन थीं। बैकी लिंच अपने WWE करियर में पहली बार चैंपियन बनी थीं।

youtube-cover
Ad

- बैकी लिंच ने Hell in a Cell 2018 में शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच लड़ा था। इस मैच में बैकी लिंच ने जीत दर्ज की थी और वो दूसरी बार चैंपियन बन गई थीं।

- बैकी लिंच ने रोंडा राउजी (Raw विमेंस चैंपियन) और शार्लेट फ्लेयर (SmackDown विमेंस चैंपियन) को WrestleMania 35 के मेन इवेंट में हराकर दोनों विमेंस टाइटल्स पर कब्जा कर लिया था। वो एक ही समय पर दोनों मुख्य विमेंस चैंपियनशिप्स जीतने वाली पहली और एकमात्र सुपरस्टार हैं।

- बैकी लिंच ने SummerSlam 2021 में चौंकाने वाली वापसी करते हुए बियांका ब्लेयर को SmackDown विमेंस टाइटल के लिए चैलेंज किया था। उन्होंने 30 सेकंड्स के अंदर ब्लेयर को हरा दिया और विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा किया।

youtube-cover

आपको बता दें कि बैकी लिंच ने अपने WWE करियर में 5 बार विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की है। इसमें से वो एक बार Raw विमेंस चैंपियन रही हैं वहीं चार बार उन्होंने SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीती है। अभी तक वो विमेंस टैग टीम टाइटल्स जीतने में सफल नहीं हुई हैं। आने वाले समय में बैकी लिंच कुछ और मौकों पर चैंपियनशिप जीत सकती हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications