WWE के फेमस कपल ने अपने पहले बच्चे के जेंडर का खुलासा किया, नवंबर महीने में फैंस को मिलेगी बहुत बड़ी खुशखबरी

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Carmella and Corey Graves: कार्मेला (Carmella) और कोरी ग्रेव्स (Corey Graves) हाल के दिनों में WWE के सबसे लोकप्रिय कपल्स में से एक हैं। दोनों ने रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 के बाद लाइव टीवी पर अपने रिश्ते को स्वीकार किया था। कुछ समय पहले इस कपल ने ऐलान किया कि वो अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। साथ ही साथ अब उन्होंने जेंडर (लड़का) के बारे में भी बता दिया है।

Ad

इस साल की शुरूआत में, कार्मेला ने मंडे नाईट Raw में चेल्सी ग्रीन के साथ टीम बनाने से पहले ब्रेक लिया था। ब्रेक के दौरान कार्मेला ने खुलासा किया कि पिछले साल सितंबर में गर्भपात होने के बाद वो कोरी ग्रेव्स के साथ अब अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही है। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था। ये खबर सुनकर फैंस खुश हो गए थे।

Good Morning America को कार्मेला ने अपना इंटरव्यू दिया। उन्होंने कहा था,

पुरानी चीजें मेरे लिए बहुत खराब रही। अतीत के बारे में सोचकर डर लगता है और फिर से इसके लिए उत्साहित होना मुश्किल था। मैं आशावादी हूं। अब मैं अच्छी मानसिकता और सकारात्मक सोच रखने को कोशिश करती हूं। और मेरे लिए ये चीजें काम कर रही है। अब मैं बहुत खुश हूं।
Ad

ये दोनों सुपरस्टार्स अपने बच्चे का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं, और दोनों ने The Tamron Hall Show में आकर बड़ा ऐलान किया। दोनों ने खुलासा किया कि उनका पहला बच्चा लड़का होगा।

Ad

WWE रिंग में Carmella की वापसी कब हो पाएगी?

नवंबर 2023 में उम्मीद है कि कार्मेला अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। इसके बाद ही उनकी इन-रिंग वापसी के बारे में सोचा जा सकता है। अगले साल भी शुरूआती छह महीनों में शायद वो वापसी नहीं कर पाएंगी। उन्हें अपनी फिजिक पर काम करना होगा। कार्मेला का WWE में करियर अभी तक शानदार रहा। कुछ बड़े टाइटल्स उन्होंने हासिल किए। आपको बता दें कार्मेला ने साल 2013 में कंपनी ज्वाइन की थी। इसके बाद उन्होंने NXT में भी कमाल का प्रदर्शन किया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications