14 फरवरी को पूरी दुनिया में प्यार का पर्व यानी वेलेंटाइंस डे मनाया जाता है। पूरी दुनिया के लोगों के दिलों में इस खास दिन को लेकर खासी उत्सुकता रहती है। इस दिन लोग अपने चाहने वालों के साथ समय बिताते हैं, तोहफे देते हैं और उनके प्रति प्यार का इजहार करते हैं। अमेरिका में आज 14 फरवरी को सेलिब्रेट किया जा रहा है।
WWE सुपरस्टार्स भला वेलेंटाइंस डे के इस खास मौके पर कैसे पीछे रह सकते थे। कई सारे सुपरस्टार्स ने अपने पार्टनर, चाहने वालों को वेलेंटाइंस डे की शुभकामनाएं दीं। इस लिस्ट में ब्रॉन स्ट्रोमैन, एलेक्सा ब्लिस, रैने यंग, निकी बैला जैसे सुपरस्टार्स शामिल हैं।
Advertisement
Published 15 Feb 2018, 11:11 IST