WWE फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। WWE सुपरस्टार कैरियन क्रॉस (Karrion Kross) और स्कार्लेट बोर्डो (Scarlett Bordeaux) ने सगाई कर ली हैं। कई सालों से दोनों सुपरस्टार साथ में थे। सबसे खास बात ये रही कि WWE में आने से पहले भी ये कपल साथ में रहा। फरवरी 2020 में WWE में साइन होने के बाद दोनों ने साथ में NXT में काम किया। स्कार्लेट बोर्डो ने कैरियन क्रॉस के मैनेजर की भूमिका निभाई। कैरियन क्रॉस के गिमिक को शानदार बनाने में स्कारलेट का बहुत बड़ा रोल रहा। WWE सुपरस्टार कैरियन क्रॉस ने स्कार्लेट बोर्डो के साथ की सगाईस्कार्लेट बोर्डो ने ट्विटर पर अपनी सगाई की बात फैंस को बताई। कैरियन क्रॉस के साथ उन्होंने शानदार तस्वीर पोस्ट की। Scarlett Bordeaux@Lady_Scarlett13𝒫𝑜𝓅 𝓉𝒽𝑒 𝒸𝒽𝒶𝓂𝓅𝒶𝑔𝓃𝑒! 🍾🥂#Isaidyes💍 @WWEKarrionKross4:35 AM · Sep 24, 2021200111245𝒫𝑜𝓅 𝓉𝒽𝑒 𝒸𝒽𝒶𝓂𝓅𝒶𝑔𝓃𝑒! 🍾🥂#Isaidyes💍 @WWEKarrionKross https://t.co/0WnxlTfw65WWE टीवी पर इस कपल ने अभी तक बहुत अच्छा काम किया। NXT में फैंस का बहुत प्यार इन दोनों को मिला। कैरियन क्रॉस का NXT चैंपियनशिप रन भी शानदार चला। क्रॉस के कैरेक्टर में स्कारलेट को भी हमेशा साथ में रखा गया था। हाल ही में कैरियन क्रॉस को मेन रोस्टर में डाल दिया गया। रेड ब्रांड में इस समय क्रॉस परफॉर्म कर रहे हैं। क्रॉस और स्कारलेट की राह अब थोड़ा अलग हो गई हैं। कई फैंस का कहना है कि स्कारलेट को भी रेड ब्रांड में कैरियन क्रॉस के साथ आ जाना चाहिए। Mat Men Pro Wrestling पॉडकास्ट ने हाल ही में बड़ा खुलासा करते हुए कहा था कि WWE के ऑरिजिनल प्लान के मुताबिक स्कारलेट के मेन रोस्टर में आने तक कैरियन क्रॉस अपने मैच हारते रहेंगे। हालांकि ये प्लान संभव नहीं हो पाया। Raw में अपने पहले ही मैच में जैफ हार्डी के खिलाफ कैरियन क्रॉस को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद जरूर कुछ मैचों में क्रॉस को जीत मिली। WWE अगर स्कारलेट को मेन रोस्टर में लाएगा तो इससे क्रॉस को और भी मजबूती मिलेगी। फैंस इस जोड़ी को मेन रोस्टर में भी देखना चाहते हैं। NXT में दोनों ने फैंस का दिल जीत लिया था। अगर उस तरह का काम मेन रोस्टर में होगा तो कंपनी को भी इससे फायदा होगा।