WWE के फेमस कपल ने अपने रिश्ते की एक साल की सालगिरह मनाई, सोशल मीडिया पर खास तस्वीर देखकर आपको अच्छा लगेगा

Pankaj
WWE सुपरस्टार्स को लेकर अहम जानकारी सामने आई
WWE सुपरस्टार्स को लेकर अहम जानकारी सामने आई

Nathan Frazer: WWE सुपरस्टार्स के लिए साथी रेसलर्स को डेट करना कोई असामान्य बात नहीं है, मेन रोस्टर और अन्य जगहों पर इसके कई उदाहरण हैं। आए दिन आप किसी कपल को लेकर खास बातें सुनते रहते हैं। ऐसा ही एक कपल है नाथन फ्रेज़र (Nathan Frazer) और थिया हेल (Thea Hail), जो एक साल से रिलेशनशिप में हैं।

फ्रेज़र के NXT यूके से हटने के बाद दोनों NXT ब्रांड में मिले। इनका रिलेशनशिप सितंबर 2022 में फैंस के सामने आया और 25 वर्षीय स्टार के नए ट्विटर पोस्ट ने पुष्टि की कि उन्होंने और हेल ने पिछले साल अगस्त की शुरूआत में डेटिंग शुरू की थी।

नाथन फ्रेजर ने मिनी-मिठाई के साथ थिया हेल की एक खास तस्वीर ट्वीट की जिसमें लिखा है,"Happy Anniversary"। ये चीज देखकर उनके फैंस को भी जरूर अच्छा लगा रहा होगा। इसके साथ उन्होंने NXT पर उनकी मौजूदा स्टोरी के बारे में एक मजेदार कैप्शन भी लिखा।

ग्रेट अमेरिकन बैश के बाद पहली बार वह मुस्कुराई हैं।

थिया हेल ने पिछले रविवार को The Great American Bash में NXT विमेंस चैंपियनशिप के लिए सबमिशन मैच में टिफनी स्ट्रैटन को चुनौती दी थी। टीम के साथी आंद्रे चेज द्वारा तौलिया फेंके जाने के कारण वह हार गईं क्योंकि स्ट्रैटन ने उन्हें बोस्टन क्रैब में बंद कर दिया था। इस हार के बाद बहुत ही निराश वो नज़र आईं।

क्या WWE द्वारा नाथन फ्रेज़र और थिया हेल को फ्यूचर में बड़ा पुश दिया जाएगा?

नाथन फ्रेज़र और थिया हेल NXT में शानदार काम कर रहे हैं। दोनों को कंपनी द्वारा पुश भी दिया जा रहा है। आगे जाकर मेन रोस्टर में भी दोनों की एंट्री हो जाएगी। फ्रेज़र के लिए पिछले कुछ साल सही रहे हैं। उन्होंने कुछ अच्छे मैच लड़कर फैंस का दिल जीता। रिंग में उनका एक्शन फैंस को अच्छा लगता है। प्रोमो भी वो शानदार देते हैं। कुछ ऐसा ही काम थिया हेल का भी हैं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment