WWE सुपरस्टार्स के कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने को लेकर जानकारी सामने आई

Fightful.com के जरिए कई सारे WWE और दूसरी प्रमोशंस के रैसलिंग सुपरस्टार्स के कॉन्टैक्ट खत्म होने के समय के बारे में जानकारी हासिल हुई है। आने वाले सालों में कई सारे WWE सुपरस्टार फ्री एजेंट बन सकते हैं, अगर उन्होंने कंपनी के साथ डील फिर से साइन नहीं की। WWE में जितने भी सुपरस्टार काम करते हैं, उनमें से कोई भी कंपनी का पर्मानेंट कर्मचारी नहीं होता। WWE रैसलरों को कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से कंपनी में शामिल करती है। अगर WWE को लगे कि कोई सुपरस्टार कंपनी के लिए फायदेमंद नहीं है तो उसे निकाला जा सकता है। आइन नजर डालते हैं कि किन-किन रैसलरों के कॉन्ट्रैक्ट कब खत्म होने वाले हैं। WWE मौरो रनैलो: जून 2019 केविन ओवंस: अप्रैल 2023 पेज: 2019 बिग शो: 2021 मैंडी रोज़: 2020 द मिज़: 2022 स्टैफनी मैकमैहन: 7 अक्टूबर, 2019 मोजो राउली: 2020 NJPW/ROH यंग बक्स: 2018 कैनी ओमेगा: जनवरी 2019 जिम रॉस: जनवरी 2019 जॉश बर्नेट: जनवरी 2019 जे लीथल: 2018 शेन टेलर: 2018 माइकल एल्गिन: जनवरी 2020 कोटा इबुशी: फ्री एजेंट Impact Wrestling मूस- जुलाई 2020 Lucha Underground पैंटागन: सीज़न 4 के बाद फ्री MLW शेन स्ट्रिकलैंड: June 2020 पिछले काफी समय से अफवाहें सामने आ रही हैं कि कैनी ओमेगा के साथ-साथ फेमस टैग टीम यंग बक्स भी WWE का हिस्सा बन सकती हैं। यंग बक्स ने जहां WWE में आने के बातों को फिलहाल के लिए नकार दिया है, वहीं कैनी ओमेगा के रवैया काफी सकारत्मक रहा है। कैनी फिलहाल न्यू जापान प्रो रैसलिंग के लिए IWGP वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन हैं। माना जा रहा है कि कैनी का कॉन्ट्रैक्ट साल 2019 के शुरुआती महीने में खत्म हो रहा है। जनवरी महीने में न्यू जापान प्रो रैसलिंग का रैसल किंगडम इवेंट होता है। कैनी की डील WWE के साथ हो जाए तो वो रैसल किंगडम में टाइटल हारकर रॉयल रम्बल में धमाकेदार डैब्यू कर सकते हैं। WWE ज्यादातर रैसलरों को साइन करने के बाद NXT में भेजती है। लेकिन कैनी ओमेगा कंपनी में आए तो उनका डायरेक्ट मेन रोस्टर में डैब्यू होगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications