Alexa Bliss: WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए फैंस को खुशखबरी दी। एलेक्सा ब्लिस ने प्रेग्नेंसी का ऐलान करते हुए कहा कि दिंसबर 2023 में उनके घर नन्हें मेहमान का जन्म होने वाला है। एलेक्सा ब्लिस ने खुशखबरी देते हुए अपने ट्वीट में लिखा-"मेरे जीवन में हुए बेहतरीन पल अचानक ही हुए हैं। बेबी कैबरेरा का दिसंबर 2023 में जन्म होने वाला है।"Lexi (Kaufman) Cabrera@AlexaBliss_WWEThe best moments in life are the completely unexpected Baby Cabrera arriving December 2023!!366303636The best moments in life are the completely unexpected 💖💙 Baby Cabrera arriving December 2023!! https://t.co/YKTboYw7pFबता दें, फैंस के साथ-साथ WWE सुपरस्टार्स और दूसरे सेलिब्रिटीज भी सोशल मीडिया के जरिए एलेक्सा ब्लिस को बधाई दे रहे हैं। आइए ज्यादा देर ना करते हुए एलेक्सा ब्लिस की प्रेग्नेंसी पर WWE सुपरस्टार्स द्वारा दिए रिएक्शन पर एक नज़र डालते हैं।WWE सुपरस्टार्स ने एलेक्सा ब्लिस की प्रेग्नेंसी पर ट्विटर के जरिए दी प्रतिक्रिया👑 QUEEN ZELINA 👑@ZelinaVegaWWE@AlexaBliss_WWE Omgggg!!! Congratulations sis!!!! 🩷🩷🩷🩵🩵🩵64937@AlexaBliss_WWE Omgggg!!! Congratulations sis!!!! 🩷🩷🩷🩵🩵🩵💛💛💛(एलेक्सा ब्लिस, बधाई हो बहन।)Isla Dawn@IslaDawn@AlexaBliss_WWE Ahhhhhh! Congratulations 🥳15713@AlexaBliss_WWE Ahhhhhh! Congratulations 🥳💕💕💕(एलेक्सा ब्लिस आपको बधाई।)Samantha Irvin@SamanthaTheBomb@AlexaBliss_WWE Oh my gosh!!!!! Yayyy!! Congrats, Mama 🤗2087@AlexaBliss_WWE Oh my gosh!!!!! Yayyy!! Congrats, Mama 🤗❤️(हे भगवान। बधाई हो, आप मां बनने वाली हैं।)Nicola Glencross@WWENikkiCross@AlexaBliss_WWE 1349@AlexaBliss_WWE 🎉❤️🎉❤️🎉❤️🎉❤️(एलेक्सा ब्लिस की पूर्व साथी निकी क्रॉस ने इमोजी के जरिए उन्हें बधाई दी।)Michin 미친@MiaYim@AlexaBliss_WWE Congrats!1385@AlexaBliss_WWE Congrats!(एलेक्सा ब्लिस आपको बधाई हो।)Matt Cardona@TheMattCardona@AlexaBliss_WWE Congrats!1938@AlexaBliss_WWE Congrats!(एलेक्सा ब्लिस, आपको बहुत-बहुत बधाई।)बता दें, एलेक्सा ब्लिस को WWE टीवी पर नज़र आए हुए काफी लंबा समय बीत चुका है। जब वो एक्शन से दूर थीं तो इस दौरान उन्होंने स्किन कैंसर का ट्रीटमेंट कराया था। एलेक्सा ब्लिस के इस बीमारी से उबरने के बाद फैंस को उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार था। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि फैंस को एलेक्सा ब्लिस की WWE रिंग में वापसी होते हुए देखने के लिए अभी काफी लंबा इंतजार करना होगा।इस बात की भी संभावना है कि एलेक्सा ब्लिस इस साल की तरह अगले साल भी WrestleMania को मिस कर सकती हैं। याद दिला दें, बैकी लिंच ने भी प्रेग्नेंसी के बाद WWE रिंग में वापसी करने में काफी वक्त लिया था। बता दें, एलेक्सा ब्लिस ने अपना आखिरी मैच Royal Rumble 2023 में लड़ा था। इस इवेंट में एलेक्सा ब्लिस को बियांका ब्लेयर के खिलाफ Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा था।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।