WWE दिग्गज के WrestleMania रिकॉर्ड को तोड़ने के और ज्यादा करीब आए Roman Reigns, अगले साल रचेंगे इतिहास?

..
रोमन रेंस तोड़ सकते हैं एक और बड़ा रिकॉर्ड
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं

Roman Reigns: WWE मेगास्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) अपने शानदार करियर में दिग्गजों के पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़ते हुए एक के बाद एक नए कीर्तिमानों को अपने नाम करते जा रहे हैं। ट्राइबल चीफ बिना किसी शक के कंपनी के सबसे बड़े स्टार हैं। कई लोगों का मानना है कि हेड ऑफ द टेबल का स्टारडम पुराने समय के हल्क होगन (Hulk Hogan) की तरह है।

Ad

हल्क होगन का जलवा 1980 के दशक के समय देखने लायक था। कई फैंस उन्हें परफॉर्म करते हुए देखना पसंद करते थे। उन्होंने कई बार कंपनी के सबसे बड़े शो WrestleMania को मेन इवेंट किया था। ऐसा ही स्टारडम रोमन रेंस को भी मिल रहा है। वो भी कई बार शो ऑफ द शोज को मेन इवेंट कर चुके हैं। अप्रैल में होने वाले WrestleMani 39 को रोमन रेंस फिर से मेन इवेंट करेंगे।

मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन ग्रैंडेस्ट स्टेज ऑफ देम ऑल के मेन इवेंट में कोडी रोड्स के खिलाफ अपनी वर्ल्ड चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे। रोमन रेंस अब तक कुल 6 बार WrestleMania को मेन इवेंट कर चुके हैं। हॉल ऑफ फेमर ने 8 बार कंपनी के सबसे बड़े शो को मेन इवेंट किया है। WrestleMania 39 को मेन इवेंट करने के बाद रोमन अगर 1 और WrestleMania को मेन इवेंट कर लेते हैं, तो वो हल्कस्टर के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। ऐसा करके रोमन रेंस इतिहास रच देंगे।

Ad

रोमन रेंस लंबे समय से अपराजित चल रहे हैं। पिछले साल WrestleMania 38 के मेन इवेंट में उन्होंने ब्रॉक लैसनर को हराया था, जिसके बाद उन्होंने दोनों वर्ल्ड टाइटल्स को यूनिफाइड कर दिया था। ट्राइबल चीफ की परफॉर्मेंस और उम्र को देखकर यह लग रहा है कि वो हॉल ऑफ फेमर हल्क होगन के WrestleMania रिकॉर्ड को तोड़ भी सकते हैं।

WWE दिग्गज को Cody Rhodes, Roman Reigns के लेवल पर नहीं लगते हैं

WWE दिग्गज विंस रूसो ने Writing with Russo शो पर बात करते हुए कहा कि रोमन रेंस उनके WrestleMania 39 के प्रतिद्वंदी से बहुत आगे हैं। उन्होंने बताया,

"नहीं, बिल्कुल भी नहीं! आप इस बारे में बात कर रहे हैं कि कोडी, रोमन रेंस से कितने साल पीछे हैं। क्या आप यह कहना चाह रहे हैं कि वो (कोडी) केवल दो हफ्ते पीछे हैं? वो आसपास भी नहीं हैं।"

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications