WWE सुपरस्टार्स की कुछ अजीब आदतें जो आपको हैरान कर देंगी

Enter caption

WWE सुपरस्टार रिंग में उतरने से पहले कितनी मेहनत करते हैं, यह तो केवल रैसलर्स ही जानते हैं। सालों की मेहनत के बाद उन्हें मेन रोस्टर में जगह दी जाती है।

मौजूदा समय में किसी रैसलर के लिए WWE में जगह बनाना कोई आसान काम नहीं है। कम्पटीशन प्रतिवर्ष बढ़ता ही जा रहा है। केवल दर्शकों के मनोरंजन के लिए ये इन रिंग परफ़ॉर्मर दिन रात मेहनत करते हैं।

अंततः ये सुपरस्टार भी किसी आम व्यक्ति जैसे इंसान ही तो हैं। घंटों रिंग में बिताने के बाद भी इनकी जिंदगी होती है। तो उसी जिंदगी के बारे में हम इस आर्टिकल में चर्चा करने वाले हैं।

आइये जानते हैं आपके पसंदीदा WWE सुपरस्टार्स की कुछ अजीब आदतों के बारे में जो आपको झकझोर सकती हैं।

3) विलियम रीगल को जहरीले जीव-जन्तु पालने का है शौक

william regal

यदि आप विलियम रीगल को भूल चुके हैं तो आपको याद दिला दें कि उन्हें एक रैसलर से ज्यादा अथॉरिटी रोल्स के लिए जाना जाता है।

अपने लम्बे रैसलिंग करियर में वो कभी वर्ल्ड चैम्पियन नहीं रहे हैं। मगर 2008 के 'किंग ऑफ द रिंग' को भी कोई नहीं भुला सकता। वो रॉ के जनरल मैनेजर भी रहे हैं और फिलहाल WWE की डेवलपमेंट ब्रांड NXT के जनरल मैनेजर हैं।

आपको बता दें कि उन्हें साँप, कछुए जैसे रेंगने वाले जीव जंतुओं को पालने का शौक है। विलियम रीगल सालों से ऐसा करते आ रहे हैं और उनके पास काफी संख्या में साँप, कछुए और छिपकली जैसे जीव-जंतुओं को पालने का बहुत शौक है।

उनकी उम्र पचास को पार कर चुकी है और वो 2013 में ही रैसलिंग छोड़ चुके हैं। उन्होंने अपना आख़िरी मैच NXT में एंटोनियो सेज़ारो(अब सेज़ारो) के खिलाफ लड़ा था जहाँ उन्हें हार मिली थी।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

2) ट्रिपल एच आधी रात में करते हैं वर्कआउट

triple h and stephanie mcmahon midnight workout

जबसे ट्रिपल एच ने WWE के सीओओ का पदभार संभाला है, वो कभी कभी ही रिंग में लड़ने उतरते हैं। दिन भर के काम और थकावट के बाद उन्हें वर्कआउट के लिए रात का ही समय मिल पाता है।

उनकी पत्नी स्टैफ़नी मैकमैहन भी उनके साथ रात को ही जिम में जाना पसंद करती हैं। आख़िर ये दोनों प्रोफ़ेशनल रैसलर रहे हैं, इसीलिए काम के साथ साथ फिटरहना भी जरूरी है।

वो नियमित रूप से वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी अपने वर्कआउट की तस्वीरें साझा करते रहते हैं।

1) सिजेरो को पुश-अप्स करना बेहद पसंद है

cesaro

38 वर्षीय सिज़ेरो चाहे किसी हैवीवेट रैसलर की भांति प्रतीत न होते हों। लेकिन उनकी ताकत मौजूदा रोस्टर के करीब सभी सुपरस्टार्स से कहीं अधिक है। वो छः बार के WWE टैग टीम चैम्पियन रह चुके हैं। क्या आपको भी लगता है कि वो एक सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में कहीं अधिक सफलता हासिल कर सकते थे।

वो घंटों जिम में समय व्यतीत करते हैं, लेकिन आपको यह भी बता दें कि उन्हें मशीनों से प्यार नहीं बल्कि उन्हें पुश-अप्स करने में ज्यादा मजा आता है। उनका मानना है कि पुश-अप्स करने से शरीर स्वस्थ रहता है।

Quick Links