सालों से WWE रिंग में दर्शकों के फेवरेट रहे अंडरटेकर अब कभी दोबारा रिंग में नहीं दिखेंगे। रैसलमेनिया 33 में अंडरटेकर रोमन रेंस के हाथों हार गए। इस हार के बाद इस दिग्गज ने अलविदा कह दिया।
अंडरटेकर के संन्यास के बाद WWE में एक युग का अंत हो गया है। रैसलमेनिया का यह 33 वां मुख्य इवेंट था, जिसमें रोमन रेंस और अंडरटेकर एक-दूसरे से भिड़े। यहां पिछली 24 फाइट में से 23 बार जीत चुके अंडरटेकर इस बार रोमन रेंस के सामने संघर्ष करते नजर आए। सुपरपंच के लिए जाने जाने वाले रेंस ने डेडमैन को फाइट में उठने ही नहीं दिया। इससे पहले डेडमैन ब्रॉक लेसनर से भी हारे थे। इस हार के बाद उन्होंने अपने संन्यास का ऐलान कर दिया।
अंडरटेकर करीब 52 साल के हैं, इतनी उम्र में यह टफ फाइट लड़ते रहना आसान नहीं माना जाता। इस बीच अंडरटेकर ने इस हार के साथ ही अपने प्रफेशनल करियर को अंजाम तक पहुंचा दिया।
रोमन रेंस के हारने के बाद जब अंडरटेकर रिंग से बाहर जा रहे थे तो सभी फैंस की आंखे नम थी। कई फैंस तो बुरी तरीके से रो रहे थे। इसके बाद कई WWE सुपरस्टार ने भी अपने ही अंदाज में उन्हें धन्यवाद दिया।
नीचे वीडियो में आप देख सकते है कि ट्विटर में WWE सुपरस्टार ने किस अंदाज में अपने शब्द बयां किए।