WWE के 20 वो स्टार्स जिनकी पहले थी अलग पहचान

रेसलर होना कोई आसान बात नहीं है। टाइम के साथ-साथ रेसलिंग में काफी कुछ बदलता है और हर रेसलर को इसे अपनाना ही पड़ता है। ऐसा ज़्यादा बार नहीं होता है की WWE अपने लुक में कोई बदलाव करे, लेकिन उन्हे कई बार ऐसा करना पड़ता है। ऐसे ही कुछ बदलाव से कई मामूली से रेसलर बड़े सुपरस्टार्स बन गए हैं, और आज WWE फैंस उन्हे एक बड़े रेसलर के रूप में देखते हैं। हम आपके लिए लाये हैं कुछ ऐसे WWE स्टार्स जिन्होने बदला अपना रूप

#1 बतिस्ता

WWE में वैम्पायर को लेकर एक अलग ही उत्साह रहा है। यहाँ गैंगरल जैसे रेसलर भी थे। हालांकि बतिस्ता भी पहले कुछ ऐसे ही किरदार थे। उनका पहले नाम लैवेथियन था। जब वो ओवीडबल्यू में थे तो उनका यहाँ यही किरदार था। बाद में बतिस्ता ने अपना नया रूप पाया।

#2 जॉन सीना

wwe-john-cena-dr-of-thuganomics-670x388-1500310956-800

कर्ट एंगल को हराकर जॉन सीना ने WWE में धमाकेदार एंट्री करी थी। पहले उनकी पहचान एक रैपर की थी, जो रैप करता था, लेकिन टाइम के साथ उन्होने ये सब छोड़ दिया और अब वो WWE के सबसे बड़े चेहरे हैं।

#3 जेबीएल

A.P.A.

अपने शुरुआती दिनों में ब्रैडशा एक सिगार पीने वाले किरदार थे, उनके पहले पार्टनर फारूक थे। उन्होने फारूक के साथ मिलकर एकोलाइट्स प्रोटेक्शन एजेंसी बनाई थी। 2000 के दशक में उन्होने अपना किरदार बदला और उन्होने अमेरिका के एक अमीर इंसान का किरदार निभाया। और वो बाद में अपने पूरे नाम जॉन ब्रैडशा लेफील्ड के नाम से जाने गए।

#4 स्टिंग

sting2

स्टिंग के दोनों रूपों में कुछ ज़्यादा फर्क नहीं था। बस वो पहले फेस पर कई प्रकार के कलर लगाते थे, और बाद में उन्होने बस सफ़ेद, और काले रंग का ही प्रयोग किया।

#5 विंस मैकमैहन

hqdefault

विंस मैकमैहन ने ही WWE को इतना सफल बनाया है। शुरुआती दिनों में किसी को नहीं पता था की विंस WWE के मालिक हैं, लोगों को बस यही पता था की विंस अनाउंसर हैं।

#6 ट्रिपल एच

tumblr_mss5hiRFKd1sg99p0o1_500

ट्रिपल एच WWE में काफी लंबे समय से हैं। वो पहले WCW का हिस्सा थे, फिर WWE में आकर उन्होने डी जनरेशन एक्स बनाया। बाद में वो WWE में कई बार चैम्पियन बने। और अब वो WWE के सीओओ हैं।

#7 सीएम पंक

CM-Punk-wwe-superstar-5

सीएम पंक के शरीर पर काफी टैटो हैं, और यही उनकी असली पहचान है। पहले उनके बाल काफी बड़े थे, लेकिन एक दिन रे मिस्टीरियो ने उनके बाल काट दिये, और तब से ही वो छोटे बालों में दिखते हैं। वो आखरी बारी वुल्वरिन के लुक में दिखे थे।

#8 स्कॉट स्टेनर

04_Scott-Steiner-Milestones_01

ज़्यादातर लोगों को स्कॉट स्टेनर का बॉडी वाला रूप ही याद है। लेकिन पहले वो आम सी बॉडी वाले एक टैग टीम का हिस्सा थे। अपने भाई रिक के साथ स्कॉट ने WCW और WWE में 9 टैग टीम टाइटल जीते।

#9 क्रिशचन

tumblr_ms4q7jhoPv1rg89a6o1_1280

क्रिश्चन उन रेसलर में से एक हैं जिनके बिना एटिट्यूड एरा कभी पूरा नहीं हो सकता। वो पहले के टैग टीम का हिसा थे। वो लंबे समय तक ऐज के पार्टनर थे। और उस समय उनका पूरा लुक ही अलग था। पहले उनके बाल काफी लंबे थे।

#10 बिग शो

hqdefault (1)

बिग शो के बाल पहले लंबे थे, पर धीरे-धीरे उनके बाल उड़ गए। उनको WCW में ही पहली बार जाइंट कहा गया। जब वो WWE में आए तो उनको लोग पॉल व्हाइट बिग शो के नाम से जानते थे।

लेकिन बाद में उन्होने अपने पूरे नाम की जगह बस बिग शो का इस्तेमाल ही किया।

#11 क्रिस जैरीको

maxresdefault (4)

ECW, WCW, और अंत में WWE में आने से पहले जैरीको ने अपना करियर जापान में शुरू किया था। वो भी काफी रेसलर की तरह लंबे बाल रखते थे। लेकिन बाद में उन्होने इस लुक को छोड़ दिया। उन्हे अभी WWE का सबसे फैशनेबल रेसलर माना जाता है।

#12 रेवन

raven-1471722010-800

रेवन निश्चित ही आज तक के सबसे रोचक स्टार रहे हैं। वो रिंग में अलग-अलग रूप में आते थे। लोगों को उनसे काफी उम्मीद थी लेकिन वो कुछ ज़्यादा अच्छा नहीं कर सके। अपने आखरी रूप से पहले वो गोल्फ लूक में रहते थे।

#13 रैंडी ओर्टिन

debut

ओर्टिन ने भी WWE में किसी अन्य रेसलर की तरह ही शुरुआत करी। वो पहले एक युवा की तरह ही काफी घमंडी स्वभाव के थे। लेकिन धीरे-धीरे उनके रूप में बदलाव आया और उन्होने एक अच्छी भूमिका निभानी शुरू करी। उन्हे उनके खतरनाक रवैये के लिए वाइपर भी कहते हैं।

#14 स्टीव ऑस्टिन

e214c8b157236abdd1e71142a9e9b241

एक समय पर वो WWE के सबसे बड़े चेहरे थे, उन्होने कई बदलाव का सामना करा। वो शुरुआत में WCW में पॉल हेमन के क्लाइंट थे, जहां उनके सुनहरे बाल थे। लेकिन बाद में वो जल्दी ही गंजे हो गए। बाद में वो उन्हे WCW से निकाल दिया गया, और फिर वो WWE में आकर एक बड़े स्टार बन गए।

#15 द रॉक

20_rock_11171996tb_001--b8c52aefcaf9ff45ec2fc52de16da5ba

ड्वेन जॉनसन(रॉक) की WWE में पहले रॉकी मैवीय की पहचान थी। उनकी पहले मार्क हेनरी के साथ टैग टीम भी थी। लेकिन लोगों को ये पसंद नहीं आया और उन्होने फिर अकेले ही लड़ना चालू किया, बाकी इतिहास आप सबको पता है।

#16 गोल्डडस्ट

tumblr_muzgtxHD8f1sg99p0o3_1280

जब आप किसी स्टार के बच्चे होते हैं तो आपसे काफी उम्मीद की जाती है। ऐसा ही था डस्टीन रोड्स के साथ। वो WCW से बाद में WWE में आए। WWE में आकार उन्होने गोल्डस्ट की भूमिका निभाई, वो कुछ ज़्यादा सफल नहीं हो सके, पर वो WWE के कुछ सबसे पुराने स्टार्स में से एक हैं।

#17 केन

Kane_debut_en_1997.

जब लोगों को लगा की रेस्लिंग में अंडरटेकर से भयानक कुछ नहीं हो सकता है तो केन की एंट्री हुई। लोगों ने मास्क वाला एक खतरनाक लाल कपड़ों वाला आदमी देखा। जो कुछ नहीं बोलता था। आजकल उन्होने अपना मास्क उतार दिया है, और अब वो अथॉरिटी की नौकरी करते हैं।

#18 डेनियल ब्रायन

bryan-daniel-nxt-1

डेनियल ब्रायन का WWE का सफर काफी असाधारण रहा है। उन्होने अपनी छवि के विपरीत काफी नाम कमाया और वो एक शरीफ इंसान की छवि से WWE के चैम्पियन भी बन गए। अब उनके yes yes को दुनिया बोलती है।

#19 अंडरटेकर

063a8f82f9fb4157f0887bfde79f1d7b_crop_north

उन्हे कुछ लोग WWE का सबसे बड़ा चेहरा मानते हैं, अपने बड़े करियर में उन्होने कई अजीब-अजीब से रूप भी धरे। कभी वो कब्र से निकलकर लड़ते थे, तो कभी वो बाइक वाले किरदार में आते थे। लेकिन इस किरदार के बाद से वो डैडमैन के नाम से ही जाने जाते हैं।

#20 हल्क होगन

Hogan-old

इस लिस्ट में हल्क होगन क्यों सबसे बाद में आए, या यूं कहें की उन्हे आखरी तक इसलिए बचा के रखा क्योंकि उनके लुक का एक इतिहास है। वो WWE , और WCW के एक बड़े स्टार रहे। कभी वो NWO का हिस्सा रहे तो कभी अकेले। उन्होने कई बार अपने रूप बदले। लेखक- रेंजीथ रविन्द्रन, अनुवादक- नितीश उनियाल