SmackDown के कमिश्नर शेन मैकमैहन के हेलीकॉप्टर क्रैश की खबर के बाद WWE सुपरस्टार्स का रिएक्शन

Ankit

शेन मैकमैहन एक हादसे का शिकार होने से बाल बाल बच गए है। स्मैकडाउन के कमिश्नर और उनके साथी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। एटलांटिंग द्वीप में ये हादसा हुआ। रैसचेस्टर से इस हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी, लेकिन लैंडिंग कहीं और हो गई। हेलीकॉप्टर के रडार में दिक्कत होने की वजह से ये करना पड़ा। अगर ऐसा नहीं किया जाता तो शायद कुछ भी हो सकता था। हालांकि खुशी की बात ये है कि शेन मैकमैहन और उनके साथी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस हादसे के बाद शेन मैकमैहन और लोकल अथॉरिटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी के सामने इस बात को बताया। वहीं अब सुपरस्टार्स ने भी शेन के ठीक-ठाक होने की खबर पर राहत की सांस ली।