WWE का पूरी दुनिया में बहुत बड़ा नाम है। हर कोई WWE में अपनी धाक जमाना चाहता हैं। बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान(Shah Rukh Khan) दुनिया में सबसे पॉपुलर एक्टर हैं। क्रिकेट, फुटबॉल के अलावा वो बहुत से स्पोर्ट्स में वो शामिल हैं। अब WWE सुपरस्टार्स समीर सिंह(Samir Singh) औऱ सुनील सिंह(Sunil Singh) ने उन्हें कलैबरेशन(सहयोग) करने का ऑफर दिया है। यानि की ये दोनों सुपरस्टार्स शाहरूख खान के साथ काम करना चाहते हैं।ये भी पढ़ें: WWE में जल्द हो सकती है वरुण धवन की एंट्री, दिग्गज सुपरस्टार्स करना चाहते हैं साथ में कामWWE सुपरस्टार्स ने शाहरूख खान को लेकर कही बड़ी बात26 जनवरी को WWE इंडिया का खास शो Superstar Spectacle होने वाला है। पूरी दुनिया की नजरें इस पर टिकी हुई है। खासतौर पर भारतीय फैंस को इसे लेकर जोश बढ़ गया है। WWE के कई बड़े दिग्गज इसमें हिस्सा लेने वाले हैं। साथ ही साथ कई भारतीय सुपरस्टार्स भी इसमें नजर आएंगे।WWE इंडिया ट्विटर एकाउंट में हाल ही में फैंस से सवाल पूछे गए थे। बॉलीवुड बॉयज के लिए किसी बॉलीवुड सॉन्ग की एंट्रेंस के बारे में सलाह यहां पर ली गई थी। बॉलीवुड बॉयज ने इसका जवाब देते हुए कहा कि वो शाहरूख खान के किसी गाने पर एंट्री करना चाहते हैं। ये बहुत बडी़ बात उन्होंने कही है।ये भी पढ़ें: WWE RAW, अच्छी और बुरी बातें: गोल्डबर्ग की वापसी नहीं होने से मिली निराशा, फेमस सुपरस्टार ने किया धमाकेदार प्रदर्शनWell, if we’re talking Bollywood, it has to be anything with the baadshah of Bollywood @iamsrk, right?! @SRKUniverse https://t.co/E48obe2uME— Bollywood Boyz (@BollywoodBoyz) January 20, 2021शाहरूख खान पूरी दुनिया में किसी परिचय के मोहताज नहीं है। कई WWE सुपरस्टार्स के साथ उनके अच्छे संबंध रहे हैं। खासतौर पर देखा जाए तो जॉन सीना के साथ उनक रिश्ते काफी पहले से हैं। जॉन सीना ने कई बार अपने इंस्टाग्राम पर शाहरूख खान की फोटो अपलोड की है। ट्विटर पर भी इन दोनों की कई बात बात हो चुकी है।This was randomly put up in a small article by @theCHIVE very glad i stumbled across it https://t.co/jZ8gLONB6k via @TEDTalks— John Cena (@JohnCena) December 21, 2017कई बार हमने देखा है कि WWE ने हॉलीवुड सुपरस्टार्स को अपने शो में बुलाया है। अगर बॉलीवुड बॉयज के लिए WWE कोई प्लान करता है तो फिर शाहरूख खान से अच्छा कोई ऑप्शन उनके लिए नहीं है। सुनील सिंह औऱ समीर सिंह काफी अच्छे दोस्त हैं। और दोनों शाहरूख खान के बहुत बड़े फैन है। कई बार वो चीज कह चुके हैं। सोशल मीडिया पर हमेशा वो एक्टिव रहते हैं और हमेशा कुछ ना कुछ करते रहते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।