7 WWE सुपरस्टार्स जिनकी पत्नियां उम्र में उनसे 10 साल से ज्यादा छोटी हैं

Enter caption

अंडरटेकर और मिशेल मैक्कूल- 15 साल

E

प्रोफेशनल रैसलिंग के इतिहास में अंडरटेकर एक बहुत बड़ा नाम हैं। कई दशकों से WWE का अहम हिस्सा बने हुए अंडरटेकर का वैवाहिक जीवन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। अंडरटेकर ने अपने जीवन में 3 शादियां की हैं जिसमें मिशेल मैक्कूल उनकी तीसरी पत्नी हैं।

अंडरटेकर ने मिशेल मैक्कूल से साल 2010 में शादी की थी। मिशेल मैक्कूल की उम्र अंडरटेकर से 15 साल कम है। मिशेल मैक्कूल भी प्रोफेशनल रैसलर रह चुकी हैं और WWE में अपने कुछ शानदार मुकाबलों के लिए जानी जाती हैं। वहीं अंडरटेकर वर्तमान में पार्ट टाइमर के रूप में रैसलिंग कर रहे हैं।