सीएम पंक के एतिहासिक 434 दिनों तक WWE चैंपियन रहने की शुरूआत साल 2011 में हुए सर्वाइवर सीरीज में हुई थी, जहां उन्होंने अल्बर्टो डैल रियो को हराया था। 26- 2012: सर्वाइवर सीरीज में सबसे ज्यादा(13) एलिमिनेशन का रिकॉर्ड रैंडी ऑर्टन के नाम है। उन्होंने इस रिकॉर्ड को अल्बर्टो डैल रियो को RKO देकर अपने नाम किया था। 27- 2013: सर्वाइवर सीरीज इतिहास में वर्ल्ड चैंपियनशिप आखिरी बार साल 2013 में डिफेंड हुई थी, सीना ने डैस रियो को हराकर अपने टाइटल को डिफेंड किया था। 28- 2014 : साल 2014 में स्टिंग पहली बार सर्वाइवर सीरीज में ही WWE में नजर आए थे, उनकी वजह से ट्रिपल एच और अथॉरिटी को सत्ता से हाथ धोना पड़ा था। 29- 2015 : मनी इन द बैंक आजतक 17 बार कैशइन हुआ है, जिसमें से 14 बार इसे सफलतापूर्वक कैशइन किया गया है। साल 2015 में शेमस ने रोमन रेंस के खिलाफ इसे कैशइन किया था। 30- 2016: साल 2016 में गोल्डबर्ग ने WWE में 12 साल में अपने पहला मैच लड़ते हुए ब्रॉक लैसनर को मात्र 86 सेकेंड्स में हराया था।