"हम इतिहास बनते हुए देख रहे हैं"- WWE में Roman Reigns की टीम की जबरदस्त जीत के बाद ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं की हुई बारिश

WWE
WWE Survivor Series WarGames 2022 में द ब्लडलाइन की हुई जीत

WWE: WWE सर्वाइवर सीरीज वॉरगेम्स (Survivor Series WarGames 2022) के मेन इवेंट में द ब्लडाइन (The Bloodline) ने द ब्रॉलिंग ब्रूट्स (The Brawling Brutes), केविन ओवेंस (Kevin Owens) और ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) को हराया। इस मैच में ब्लडलाइन की जीत में सैमी ज़ेन (Sami Zayn) का योगदान काफी ज्यादा अहम रहा और उन्होंने अपने बचपन के दोस्त केविन ओवेंस को निशाना बनाते हुए रोमन रेंस की तरफ अपनी वफादारी को साबित किया।

ज़ेन ने पहले ओवेंस पर लो ब्लो लगाया, फिर उनके ऊपर हैलुवा किक लगाई। इसके बाद अंत में जे उसो ने ओवेंस पर स्पलैश लगाते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। मैच के बाद सैमी ज़ेन काफी ज्यादा भावुक हो गए थे और वो रोमन रेंस से गले भी मिले। सबसे खास बात यह थी कि जे उसो ने भी पहली बार दिल से ज़ेन को गले लगाया और यह मोमेंट देखकर हर कोई काफी ज्यादा खुश हो गया था। जिमी उसो के साथ भी उन्होंने जबरदस्त तरीके से सेलिब्रेट किया।

द ब्लडलाइन के सेलिब्रेशन को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया और ट्विटर पर इसकी काफी ज्यादा तारीफ भी हो रही है। फैंस ने ब्लडलाइन को मौजूदा समय की सर्वश्रेष्ठ चीज़ बताई।

WWE Survivor Series WarGames में रोमन रेंस की टीम की जीत के बाद ट्विटर पर किसने क्या कहा?

(मैच के दौरान स्टोरीटेलिंग के मामले में द ब्लडलाइन काफी अच्छे हैं। इस समय कंपनी में इससे ज्यादा अच्छा और कुछ नहीं है।)

(यह काफी लंबे समय बाद किसी भी मैच की शानदार एंडिंग में से एक थी। सैमी ज़ेन को आखिरकार जे उसो ने एकनॉलेज किया।)

(दुश्मन से दोस्त तक का सफर। क्या शानदार अंत)

(मौजूदा समय रेसलिंग में ऐसा कुछ नहीं है जोकि ब्लडलाइन की ग्रेटनेस तक पहुंच पाए। हम इतिहास बनते हुए देख रहे हैं।)

(सैमी ज़ेन और द ब्लडलाइन के बीच यह मोमेंट काफी स्पेशल था)

(जे उसो का मैच के अंत के बाद सैमी ज़ेन को गले लगाना सब दिखाता है द ब्लडलाइन vs द ब्रॉलिंग ब्रूट्स मैच का शानदार अंत। ब्लडलाइन ने सैमी ज़ेन द्वारा ओवेंस पर अटैक करने के बाद जीत हासिल की)

(Survivor Series WarGames के MVP, सैमी ज़ेन, द Honorary UCE। जे उसो ने सैमी ज़ेन को UCE के रूप में स्वीकार किया)

(द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन इस WWE और सभी रेसलिंग में सबसे बढ़िया है। इसके आस-पास भी कोई नहीं है।)

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links