WWE ने वैलनेस पॉलिसी का उल्लंघन करने पर इवा मैरी को सस्पेंड किया

हमने कल आपको बताया था कि WWE ने कंपनी की वैलनेस पॉलिसी का उल्लंघन करने की वजह से अल्बर्टो डैल रियो और पेज को सस्पेंड कर दिया है। पहली बार पॉलिसी का उल्लंघन करने पर 30 दिन का सस्पेंश जबकि दूसरी बार उल्लंघन करने पर 60 का सस्पेंशन लगता है। अगर कोई स्टार तीन बार पॉलिसी का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया जाता है। 2006 में एडी गुरेरो की अचानक हुई मौत के बाद WWE ने अपनी पॉलिसी में बदलाव कर दिया था। 2009 में एलान किया गया कि इस पॉलिसी का उल्लंघन करने वालों को खबर को सार्वजनिक किया जाएगा। रोमन रेंस, डैल रियो और पेज के सस्पेंशन के बाद WWE ने एक और सुपरस्टार को सस्पेंड कर दिया है। WWE ने घोषणा की कि WWE स्मैकडाउन स्टार इवा मैरी को कंपनी की पॉलिसी का उल्लंघन करने की वजह से 30 दिन के लिए सस्पेंड किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक WWE ने इवा मैरी को इस बारे में जानकारी दे दी थी। WWE ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, "WWE ने इवा मैरी को कंपनी की वैलनेस पॉलिसी को पहली बार तोड़ने के आरोप में 30 दिन के लिए सस्पेेंड कर दिया है। हाल ही में हुए WWE ड्राफ्ट के दौरान इवा को स्मैकडाउन लाइव में जगह दी गई। मेन रोस्टर से काफी समय दूर रहने के बाद उन्होंने 26 जुलाई को स्मैकडाउन में वापसी की। पिछले महीने रिंग में लौटने के बाद भी उन्होंने कोई भी मैच नहीं लड़ा है। सस्पेंशन से पहले उन्हें WWE समरस्लैम में टैग टीम मैच का हिस्सा होना था। इवाट को नटाल्या और एलेक्सा ब्लिस के साथ टीम बनाकर बैकी लिंच, कारमैला और नाओमी के खिलाफ 6 विमेंस टैग टीम मैच में लडना था। इवा के सस्पेंड होने के बाद WWE इस मैच में बदलाव कर सकती है, जिसकी घोषणा जल्द ही की जा सकती है। इवा मैरी इस साल के रैसलमेनिया में 10 विमेन्स टैग टीम मैच का हिस्सा थीं। ये ब्री बैला का आखिरी मैच था। ब्री बैला, पेज, इवा मैरी, नटाल्या, फॉक्स की टीम ने नाओमी, टैमिना, समर रेय, इमा और लाना को हराया था। इवा मैरी के सस्पेंशन के बाद WWE क्रिएटिव्स को समरस्लैम मैच के लिए काफी मशक्कत करनी पडेगी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications