WWE ने इस स्टार को अनिश्चित काल के लिए सस्पेंड किया

तो जिस बात का सबको अंदाज़ा था वो सच साबित हुई। WWE ने अपने महान स्टार जैरी लॉलर को अनिश्चित काल के लिए सस्पेंड कर दिया है। जैरी और उनकी गर्लफ्रेंड को कल घरेलू हिंसा के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। WWE ने इस बारे में कल ही एक स्टेटमेंट जारी करके कहा,"फ्राइडे को जैरी लॉलर को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार जैरी और उनकी गर्लफ्रेंड लॉरील मैकब्राइड को हिरासत में लिया गया। "इन दोनों पर डोमेस्टिक वोइलेंस के चार्ज लगे हैं। घरेलू हिंसा के संबंध में WWE की ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिसी है और हमारे नियम के अनुसार जैरी को अनिश्चित काल के लिए सस्पेंड किया जाता है।" इस बयान के बाद जैरी को पुलिस द्वारा छोड़ दिया गया, और अभी इस बात की जानकारी नहीं है की WWE आगे क्या कदम उठाने वाली है। वैसे WWE इन मुद्दों पर काफी सख्त रही है। पर पुलिस द्वारा जैरी को तुरंत छोड़े जाने से लगता है की उन्होने और उनकी गर्लफ्रेंड ने ज़्यादा बड़ा क्राइम नहीं किया है। जो भी हो पर अब जैरी के लिए WWE कोई भी फैसला काफी सोचकर लेगी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications