WWE ने एक और बड़े स्टार को सस्पेंड किया

WWE आजकल अपनी वैलनेस पॉलिसी को लेकर काफी सख्त हो गई है। कुछ दिनों पहले WWE ने अपने बड़े स्टार रोमन रेन्स को सस्पेंड करके सबको चौंका दिया था। और कल रात WWE ने पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैम्पियन अल्बर्टो डैल रियो को इसी पॉलिसी का उल्लंघन कर के लिए 30 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया। WWE ने इसका कोई ठोस कारण अभी तक नहीं बताया है। लेकिन अब डैल रियो की गर्लफ्रेंड और पूर्व विमेन्स चैम्पियन पेज को भी WWE ने 30 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया है। उन्हे भी इसी वजह से सस्पेंड किया गया है की उन्होने वैलनेस पॉलिसी का उल्लंघन किया था। एक बयान जारी करके WWE ने कहा: "वैलनेस पॉलिसी का उल्लंघन करने के लिए पेज को तुरंत 30 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।" कल ही पेज का जन्मदिन था और रात में WWE ने उन्हे ये गिफ्ट दिया। कहा जा रहा है की पेज और डैल रियो के रिलेशनशिप के WWE काफी खुश नहीं है, और इसी वजह से इन दोनों को सस्पेंड किया गया। पेज ने कुछ दिनों पहले ये ट्वीट्स भी किए थे की वो चोटिल हैं। लगता है ये सब ख़बर अब अफवाह ही साबित हो रही हैं। डैल रियो और WWE के बीच में सब कुछ ठीक नहीं है ये हमने आपको पहले कई बार बताया है। शायद ओक्टोबर में अपना कांट्रैक्ट खत्म होने के बाद डैल रियो कंपनी छोड़ सकते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications