WWE ने सुपरस्टार्स की एंट्री के वक्त फैंस से हाथ मिलाने पर बैन लगाया

WWE सुपरस्टार्स द्वारा फैंस के साथ हाथ मिलाना और उन्हें अपनी चीजें भेंट करना शो का अहम हिस्सा होता है। इस वजह से फैंस को भी लगता है कि वो शो से जुड़े हुए हैं। लेकिन अब ऐसा लगता है कि WWE यूनिवर्स को सुपरस्टार्स की एंट्री के दौरान हाथ मिलाने का मौका नहीं मिलेगा। माना जा रहा है कि WWE ने सुपरस्टार्स को एंट्री के दौरान फैंस से हाथ मिलाने के लिए मना कर दिया है। Wrestling Observer के हालिया एपिसोड में डेव मैल्टजर ने बताया कि सुपरस्टार्स को अब रॉ और स्मैकडाउन के दौरान फैंस के साथ हाथ मिलाने की इजाजत नहीं होगी क्योंकि ऐसा करने की वजह से टाइम की काफी बचत हो सकती है। "अब WWE के सुपरस्टार्स टीवी शो के दौरान फैंस के साथ हाथ नहीं मिला पाएंगे क्योंकि ऐसा करने के बाद रिंग में पहुंचने में काफी समय लग जाता है। सुपरस्टार लाइव इवेंट्स के दौरान ऐसा करते हैं और NXT में भी यही होता है।" काफी सारे फैंस इस बात को लेकर सवाल कर रहे हैं कि आखिर क्यों रोंडा राउजी को फैंस के साथ हाथ मिलाने की इजाजत दी गई है। ये WWE की एक सोची समझी चाल है ताकि पूर्व UFC लैजेंड को फैंस का फेवरेट बनाया जा सके। डेव मैल्टजर ने कहा, "WWE द्वारा इसे सिर्फ टीवी पर बैन किया गया है, बाकि शो में फैंस ऐसा कर पाएंगे। रोंडा राउज़ी को फैंस के साथ हाथ मिलाने की इजाजत दी गई है क्योंकि कंपनी चाहती है कि रोंडा राउज़ी को जल्द से जल्द बड़ी बेबीफेस बना दिया जाए। WWE ने रोंडा राउजी़ में काफी सारे पैसे लगाए हैं। WWE को रोंडा राउज़ी के लिए काफी सारी अलग-अलग ट्रिक्स यूज़ करनी पड़ेगी क्योंकि उनके पास प्रो रैसलिंग का अनुभव नहीं है। ऐसे में रोंडा राउज़ी को छूट मिलना लाज़मी है।" दरअसल WWE को समय के दायरे में रहकर काम करना पड़ता है। शायद इसी वजह से कंपनी ने ये बड़ा फैसला लिया है। ये कंपनी के लिए तो अच्छा होगा, लेकिन शायद रैम्प के पास खड़े रहने वाले फैंस खुश नहीं होंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications